फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fungul infection posiblities high in mouture

अगले दो दिन बारिश का रहेगा असर, गंभीर मधुमेह रोगी रहें सतर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
fungul infection posiblities high in mouture
मुरादाबाद। संक्रमण के बीच बदलते मौसम में बरती गई लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। कोरोना से ठीक हुए मरीजों को जहां इससे खतरा है, वहीं कोरोना के गंभीर संक्रमण से गुजर चुके मरीजों के लिए यह ज्यादा खतरनाक है। इस समय बारिश में भीगना या नम स्थानों पर रहना आपके लिए खतरा बन सकता है। ब्लैक फंगस के मामले समाने आने के बाद मरीजों को और सावधान रहने की जरूरत है। आने वाला मौसम केवल ब्लैक फंगस ही नहीं किसी भी तरह के फंगल इंफे क्शन को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन

फंगस का मुख्य कारण नमी है। शरीर में नमी या पसेब रहने से फंगल इंफेक्शन हो सकता है। मधुमेह रोगियों को इसका खतरा अधिक होता है। क्योंकि उनका रक्त बहुत संवेदनशील स्थिति में होता है और उन्हें त्वचा संबंधी रोग जल्दी होते हैं जो लंबे समय तक बने रह सकते हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों को नम मौसम में सुरक्षित रहने की जरूरत है क्योंकि कोरोना के कारण शरीर के अंदर नमी बनती है। स्टेरॉयड अधिक लेने से यह नमी बढ़ जाती है। जिन्हें माइल्ड इंफेक्शन हुआ है यदि उन्होंने लापरवाही बरती तो यह निमोनिया आदि का रूप ले सकता है जो खतरनाक हो जाएगा। स्टेरॉयड ले चुके मरीजों को अपना ध्यान रखने की जरूरत है क्योंकि उनमें ब्लैक फंगस का खतरा अधिक है और नमी वाले मौसम में उसकी संभावना अधिक बढ़ जाती है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान :
- शरीर को गीला न छोड़ें, दिन में आधा घंटे की धूप जरूर लें
- यदि पसीना ज्यादा आता है तो एक दिन पहले गए कपड़ों को दोबारा न पहनें
- नाक, आंखे और कान में नमी न बनने दें, इन्हें दिन में दो बार जरूर साफ करें
- आंखों को हल्के गुनगुने पानी से झपक्का मारकर धोएं
- एसी या कूलर का इस्तेमाल न करें, पंखा ही चलाएं
- जिस कमरे में आप सोते हैं वहां सीलन या फफूंद न लगी हो
- शुगर के स्तर को बिगड़ने न दें, यदि शुगर सामान्य से अधिक है तो चिकित्सक से संपर्क करें
कोरोना संक्रमित जो मरीज ऑक्सीजन मास्क लगा रहे हैं, उन्हें अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। फंगस का मुख्य कारण नमी भी है। अनियंत्रित शुगर और अधिक स्टेरॉयड का सेवन करने वाले मरीजों को हवादार कमरे में रहना चाहिए। वहां पर धूप भी आनी चाहिए। यदि मरीज को धूप नहीं मिल रही है तो उसे थोड़ी देर के लिए बालकनी या छत पर टहलना चाहिए, जिससे कि नमी सूख सके। अभी बारिश का मौसम बन रहा है। यह समय फंगल इंफेक्शन को बढ़ाता है। कोरोना से ठीक हुए मरीजों को इसमें सतर्कता बरतनी चाहिए। वह चिकित्सक के नियमित संपर्क में रहें। जिस मरीज में ब्लैक फंगस के लक्षण है, उनके अंदर इन दिनों में रोग के तेजी से बढ़ने की आशंका हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ जेसी अरोरा, ईएनटी विशेषज्ञ
अगले दो दिन बारिश की संभावना
मंगलवार को बादल छाए हुए थे पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ आरके सिंह का कहना है कि बुधवार को पांच मिलीमीटर और गुरुवार को करीब 40 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है। बारिश की वजह से वातावरण में नमी का स्तर अधिक हो जाएगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed