फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   From today the examination forms will be filled on the website only, last date is 24th

Moradabad News: आज से वेबसाइट पर ही भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म, 24 आखिरी तारीख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
From today the examination forms will be filled on the website only, last date is 24th
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं के फॉर्म अब वेबसाइट से ही भरे जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को विश्वविद्यालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि आवेदन फॉर्म भरने 20 से 24 नवंबर तक भरे जाएंगे। इसके बाद परीक्षा की तारीख निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

18 नवंबर को शासन से जारी निर्देशों के अनुसार विश्वविद्यालय स्तर पर समर्थ पोर्टल के सभी 41 मॉड्यूल पूर्ण कर लिए गए हैं, लेकिन विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों द्वारा समर्थ पोर्टल के मॉड्यूल पूर्ण नहीं हुए हैं। इसकी वजह से वर्तमान सत्र में समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षाएं कराया जाना संभव नहीं है। इसलिए कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने वर्तमान सत्र में सभी परीक्षाएं पूर्व की भांति कराए जाने की सहमति दी है। साथ ही अगले सत्र से सभी परीक्षाएं अनिवार्य रूप से समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार को परीक्षा नियंत्रक एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय संजीव कुमार ने पत्र जारी कर कहा कि स्नातक व परास्नातक के विषम सेमेस्टर के संस्थागत, बैक परीक्षा के आवेदन वेबसाइट के माध्यम से 20 से 24 नवंबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे। 25 नवंबर को छात्र द्वारा परीक्षा फॉर्म महाविद्यालय में जमा करने और महाविद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदनपत्रों का सत्यापन करने की अंतिम तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

23 अक्तूबर को बंद हो गई थी वेबसाइट

एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने आठ अक्तूबर से स्नातक विषम सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भरने के निर्देश दिए थे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर थी, जो बाद में बढ़ाकर 25 अक्तूबर की गई थी। इसी बीच विश्वविद्यालय ने 23 अक्तूबर को वेबसाइट बंद कर आवेदन रोक दिए थे। 25 अक्तूबर को समर्थ पोर्टल के जरिये आवेदन करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन अभी तक आवेदन शुरू हो पाए थे। इसकी वजह से आठ नवंबर से प्रस्तावित स्नातक और 16 नवंबर से प्रस्तावित परास्नातक की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं थीं।

&&&&&&&&&&&&&&
वेबसाइट बंद होने और परीक्षा स्थगित होने से विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। हमारे कॉलेज में ही स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर के करीब 10 हजार विद्यार्थी हैं। विश्वविद्यालय के निर्देशों की जानकारी विद्यार्थियों को दे दी गई है।
प्रो. जेके पाठक, परीक्षा प्रभारी, हिंदू कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed