{"_id":"67bb797a39fc14c53e05f2fe","slug":"from-today-317-lakh-students-will-appear-for-the-exam-at-447-centers-of-the-board-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-589083-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आज से मंडल के 447 केंद्रों पर 3.17 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आज से मंडल के 447 केंद्रों पर 3.17 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोमवार से शुरू हो रहीं यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए मंडल में 447 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 3,17,979 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। मंडल में कुल 27 परीक्षा केंद्र हैं, इनमें सबसे अधिक 17 मुरादाबाद में हैं। जिले के 108 केंद्रों पर हाईस्कूल के 40183 और इंटरमीडिएट के 39274 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
संयुक्त निदेशक द्वादश मंडल मनोज कुमार द्विवेदी का कहना है कि ऑनलाइन निगरानी के अलावा मंडल स्तर पर तीन सचल दल बनाए गए है। वहीं जिलों के लिए अलग से सचल दल बनाए गए हैं। रविवार को अवकाश के बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी तैयारियों में व्यस्त रहे। केंद्रों पर सीसीटीवी से स्ट्रांग रूम, प्रश्नपत्र वउत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव, परीक्षा कक्षों में निगरानी की व्यवस्था परखी गई। इसके अलावा सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई।
डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए शिक्षकों की कमी नहीं है। जिले में 4500 कक्ष निरीक्षक बनाए गए हैं। इनमें दो हजार शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग के हैं। परीक्षाएं नकलविहीन संपन्न हों, इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय के अलावा राज्य स्तर से भी परीक्षा केंद्रों की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। संवेदनशील केंद्रों पर भी अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। वहां पर पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। सभी सचल दलों को सोमवार सुबह 6:30 बजे कार्यालय आने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद सभी सचल दल परीक्षा केंद्रों पर जाएंगे।
-- -- -- -- -- -- --
परीक्षा के दाैरान खुद को सकारात्मक रखें
सोमवार से यूपी बोर्ड परीक्षाओं का आगाज हो रहा है। मंडलीय मनोवैज्ञानिक डॉ. कुमार मंगलम सारस्वत ने विद्यार्थियों से कहा कि यह परीक्षा भी पिछले वर्षों की भांति ही है। बिना किसी तनाव के विद्यार्थी परीक्षा देने जाएं। परीक्षा कक्ष में जब हाथ में पेन आ जाए तो नजर सिर्फ पेपर पर ही होनी चाहिए। इससे मन को एकाग्र करने में आसानी होगी। जब विचार में अपना कोई लक्ष्य रखेंगे तो सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। परीक्षा के दौरान खुद को सकारात्मक रखें। यदि कोई सवाल नहीं आ रहा है तो उसमें उलझें नहीं। परीक्षा से ठीक पहले नया कुछ भी नहीं पढ़ें। दोपहर की पाली वाले विद्यार्थी दिमाग पर हद से ज्यादा जोर न दें। सुबह की शुरुआत ध्यान से करें।
विद्यार्थी इन बातों का रखें ध्यान
- परीक्षा की शुरुआत में शांत मन से पेपर पढ़ें।
- याद किया हुआ मन में दोहराएं।
- विश्वास रखें कि पेपर बहुत अच्छा होगा।
- दो उत्तरों के बीच खाली जगह रखें, ताकि परीक्षक को अंक देने में आसानी रहे।
- लिखावट का विशेष ध्यान रखें, जल्दबाजी न करें।
- किसी भी प्रश्न के उत्तर को लिखना न भूलें।
- उत्तर पुस्तिका देने से पहले एक बार सभी प्रश्नों पर नजर जरूर डालें। देख लें कि कहीं कोई प्रश्न संख्या गलत तो नहीं है।
वर्जन...
परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ परीक्षा केंद्र पर जाएं। केंद्रों पर उन्हें किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। विद्यार्थी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक सामग्री लेकर परीक्षा केंद्र पर न जाएं। इसके अलावा नकल करने का प्रयास न करें। यदि वह नकल करते पकड़े गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक