{"_id":"66709df2c3a4a6c1280af514","slug":"friends-strangled-and-murdered-aman-chanaura-news-c-284-1-jpn1003-120506-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने गला दबाकर की थी अमन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में दोस्तों ने गला दबाकर की थी अमन की हत्या
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां निवासी अमन की मौत रामगंगा नहर में डूब कर नहीं हुई थी। उसके दोस्तों ने रुपयों के लेनदेन के विवाद में मुंह दबाकर उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। सांसें थमने से उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर मृतक की चप्पल व आधार कार्ड बरामद कर लिया है।
ग्राम चुचैला कलां निवासी अमन पुत्र इरशाद 18 साल दिल्ली में कारपेंटर का काम करता था। वह बृहस्पतिवार को बकरीद मनाने के लिए गांव आया था। शुक्रवार की सुबह गांव के ही फैसल, फैजान व अजीम उसको घर से लिवा कर ले गए थे। शाम तक अमन का कोई पता नहीं लगने पर परिजनों ने तीनों दोस्तों से पूछताछ की थी। उन्होंने रामगंगा पोषक नहर में नहाने के दौरान उसके डूबने की बात कही थी। परिजन शुरू से ही तीनों पर अमन की हत्या करने का आरोप लगा रहे थे। रविवार की सुबह अमन का शव ग्राम मोहिउद्दीनपुर के पास नहर में उतरता हुआ मिल गया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमन की सांस रुकने से हत्या करने की पुष्टि हुई है। आरोपियों ने मौत होने तक अमन का मुंह दबा दिया था। मुखबिर की सूचना पर नौगावां रेलवे फाटक के पास से तीनों आरोपियों को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि तीनों आरोपियों फैसल, फैजान, अजीम ने रुपयों के लेनदेन के विवाद में अमन की मुंह दबाकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मुकदमा अब हत्या व साक्ष्य मिटाने धाराओं में तरमीम कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -