{"_id":"62b8aedba1eeed3a7e6c3bf2","slug":"friends-beaten-teenager-died-moradabad-news-mbd432709988","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन पढ़ने जा रहे किशोर को हमउम्र लड़कों ने पीटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूशन पढ़ने जा रहे किशोर को हमउम्र लड़कों ने पीटा, मौत
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। ट्यूशन पढ़ने निकले 13 वर्षीय छात्र की उसके हम उम्र लड़कों से लड़ाई हो गई। आरोप है कि तीन लड़कों ने उसे लात-घूसों और ईंट से हमला कर दिया, इसमें छात्र की मौत हो गई। पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर आरोप लगाया कि उन्होंने हमलावरों को उसके बेटे की जान लेने के लिए उकसाया। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर परिजनों ने किशोर का शव दफनाने से इनकार कर दिया। उनकी मांग थी कि पहले एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी हो इसके बाद ही शव दफनाएंगे। देर शाम पुलिस ने दो नाबालिग समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
चमरौआ निवासी राशिद अली का पुत्र मोहम्मद रजा (13) गांव के प्राइमरी स्कूल में पांचवीं का छात्र था। रविवार सुबह आठ बजे वह ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। घर से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचने पर गांव के दो किशोरों से रजा की कहासुनी हो गई। दोनों ने एक और दोस्त को बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिल कर मोहम्मद रजा पर हमला बोल दिया। लात, घूसों और ईंट के वार से छात्र बेहोश हो गया। पिता का आरोप है कि हमलावरों को दो अन्य लोगों ने ललकारा कि मोहम्मद रजा जिंदा नहीं बचना चाहिए। शह पाकर हमलावरों ने उसके बेटे के पेट और सीने पर वार किए। घटना की जानकारी मिलने पर पिता राशिद और मां रुकसाना मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनको भी जान से मारने की धमकी दी। हो हल्ला सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई तो हमलावर मौके से फरार हो गए। परिवार के लोग घायल छात्र को लेकर दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने देखने के बाद छात्र को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद मूंढापांडे पुलिस राशिद के घर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पिता ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि देर शाम दो नाबालिग के साथ खलील, सलीम और मुस्लिम निवासी चमरौआ के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।