फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fridge machanic attack on woman

फ्रिज मैकेनिक ने छेड़खानी के विरोध पर महिला पर किए चाकू से वार, आंत बाहर निकलीं, हालत नाजुक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
fridge machanic attack on woman
मुरादाबाद। फ्रिज ठीक करने गए मैकेनिक ने घर में अकेली महिला से मौका पाकर छेड़खानी करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला पर चाकू से कई वार किए। महिला की आंतें तक बाहर निकल आईं। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। पति की ओर से छेड़खानी और जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया गया है। महिला की चीख सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना मुगलपुरा थानाक्षेत्र के मोहल्ले की है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी फर्म कर्मी ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले उसका फ्रिज खराब हुआ था। उसकी पत्नी ने लालबाग निवासी मैकेनिक मैराज खां को फोन करके उसे ठीक करने बुलाया था। मैराज उसे सही करके चला गया था। दो दिन बार फिर फ्रिज में परेशानी आई तो दोबारा शिकायत की गई, तो वह दोबारा सही करके चला गया। आरोप है कि शनिवार शाम चार बजे करीब वह घर पहुंचा और महिला से फ्रिज दिखाने को कहा कि कहीं परेशानी तो नहीं आ रही। महिला ने विश्वास करते हुए उसे घर में ले जाकर फ्रिज दिखाया। उस वक्त घर में महिला के अलावा उसका एक बच्चा मौजूद था। इसी बीच मेराज ने महिला से कहा कि आपकी वाशिंग मशीन खराब पड़ी है। इससे तो अच्छा है इसे बेच दें। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोपी ने महिला से कहा कि वह अपने एक साथी को बुला रहा है। वह मशीन खरीद लेगा।
विज्ञापन

महिला बात करते हुए कमरे में चली गई। आरोप है कि इसी दौरान मैराज ने घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद महिला के साथ छेड़खानी की कोशिश की। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी दरवाजे पर आ गए। लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि पति की ओर से केस दर्ज कराया गया है। आरोपी मेराज को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, चिकित्सकों के मुताबिक आरोपी मैराज खां ने महिला पर चाकू से कई वार किए थे। महिला का कान, आंख, मुंह, हाथ, पैर जख्मी हैं। महिला के पेट में भी वार किया गया था। जिससे महिला की आंतें बाहर निकल गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed