फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud tte arrested

पंजाब मेल में पकड़ा गया फर्जी टीटीई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:30 PM IST
सार

पंजाब मेल में चेकिंग स्टाफ ने एक फर्जी टीटीई को कर लिया।आरोपी चेकिंग स्टाफ से ही एसी कोच में सीट की डिमांड कर रहा था।सीआईटी ने अन्य स्टाफ के साथ पकड़ लिया और रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी।

विज्ञापन
fraud tte arrested

विस्तार

मुरादाबाद। पंजाब मेल में चेकिंग स्टाफ ने एक फर्जी टीटीई को कर लिया। आरोपी चेकिंग स्टाफ से ही एसी कोच में सीट की डिमांड कर रहा था। टीम ने आरोपी को शाहजहांपुर में जीआरपी के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

सीआईटी संजीव कुमार गौड़ ने बताया कि मंगलवार को उसकी ड्यूटी पंजाब मेल में लगी थी। ट्रेन मुरादाबाद से लखनऊ के लिए रवाना हुई। सफर के दौरान कोच में एक व्यक्ति मिला। जिसके गले में परिचय पत्र लटका हुआ था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सतेंद्र प्रताप सिंह बताया। कहा कि वह टीटीई है। उसने एसी कोच में सीट की मांग की। सीआईटी ने अन्य स्टाफ के साथ पकड़ लिया और रेलवे कंट्रोल रूम में सूचना दी। शाहजहांपुर में जीआरपी और आरपीएफ ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। सीआईटी ने वापस आने के बाद डीआरएम कार्यालय में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed