फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud onthe name of house selling

मकान बेचने के नाम पर साढ़े नौ लाख की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
fraud onthe  name of house selling
मुरादाबाद। अमरोहा जनपद नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के सिकरिया निवासी मोहम्मर रफी ने आरोप लगाया कि मकान बेचने के नाम पर उनके साथ साढ़े नौ लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में मझोला के आजाद नगर एमडीए निवासी जाबिर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

आरोप है कि जाबिर ने मकान का सौदा दस लाख रुपये में तय किया था। मोहम्मद रफी का आरोप है आठ जुलाई 2021 को सिविल लाइंस के रामगंगा विहार स्थित रजिस्ट्री दफ्तर में साढ़े नौ लाख रुपये देकर एग्रीमेंट कराया था। पीड़ित का कहना है कि उसे बाद में पता चला कि जाबिर हुसैन ने वह मकान 28 मई 2020 को ही किसी दूसरे के नाम बेच दिया था। पीड़ित ने जब आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed