फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: South African woman cheated of Rs 81 lakh, brother files case against property dealer

Moradabad: दक्षिण अफ्रीका की महिला से 81 लाख की धोखाधड़ी, भाई ने प्रॉपर्टी डीलर पर दर्ज कराया केस

Sat, 11 Nov 2023 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 11 Nov 2023 01:57 AM IST
सार

मुरादाबाद निवासी डॉ. फिरोज अख्तर ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन रेशमा रफत साउथ अफ्रीका में रहती हैं। उनकी मुलाकात बरेली निवासी कलीम कुरैशी से हुई। कलीम ने रेशमा से नवादा शेखान में जमीन लेकर प्लाॅटिंग को लेकर 60 लाख ठग लिए। 

विज्ञापन
Moradabad: South African woman cheated of Rs 81 lakh, brother files case against property dealer
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रॉपर्टी डीलर ने प्लाटिंग के काम में पार्टनर बनाने का झांसा देकर साउथ अफ्रीका में रहने वाली एक महिला से 60 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपी ने महिला के भाई से भी प्लाॅट बेचने के नाम पर 21 लाख रुपये लिए थे। पीड़ित भाई-बहन ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में कटघर थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने वाले डॉ. फिरोज अख्तर ने बताया कि उनका कटघर के रामपुर दोराहे पर अस्पताल है। उनकी बहन रेशमा रफत पत्नी रफत उल्ला खां साउथ अफ्रीका में रहती हैं। 2019 में रेशमा रफत बरेली जनपद के बारादरी थाना क्षेत्र के कटकुइयां पुराना शहर स्थित अपने मायके आईं थीं।
विज्ञापन


इस दौरान बरेली कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर लाल फाटक उमरसिया निवासी कलीम कुरैशी से उनकी मुलाकात हुई थी। कलीम कुरैशी ने बताया था कि वह मूल रूप शाहजहांपुर जनपद के सदर बाजार थाना क्षेत्र के हैविन मैरिज लेन के पीछे महमंद जंगला निवासी है। कलीम ने रेशमा को बताया कि वह नवादा शेखान में जमीन लेकर प्लाॅटिंग करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने रेशमा रफत को 60 लाख रुपये में अपना पार्टनर बनाने का प्रस्ताव रखा। दोनों के बीच बातचीत हुई तो रेशमा रफत कलीम को 60 लाख रुपये देने के लिए तैयार हो गई थीं। इसके बाद कटघर के रामपुर दोराहा स्थित डॉ. फिरोज अख्तर के अस्पताल में रेशमा ने कलीम कुरैशी को 60 लाख दे दिए थे।

इसके अलावा कलीम ने 400 गज का एक प्लाट 17 हजार रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से 68 लाख रुपये में डॉ. फिरोज को देने की बात भी कही थी। डॉ. फिरोज ने भी आरोपी को 21 लाख रुपये दिए थे। शेष 47 लाख रुपये बैनामे के समय देने की बात तय हुई थी।

लेकिन रकम लेने के बाद आरोपी कलीम कुरैशी ने न तो डॉ. फिरोज को प्लाॅट का बैनामा किया और न ही उनकी बहन को 60 लाख रुपये और उसका मुनाफा दिया। डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप है कि 22 सितंबर 2023 को कलीम कुरैशी अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ डॉ. फिरोज के पास आया और मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा।


विरोध करने पर आरोपी और उसके साथियों ने उनके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू की। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed