फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of Rs 40 lakh from a retired employee in the name of investing in business

Moradabad News: कारोबार में निवेश कराने के नाम पर सेवानिवृत्त कर्मचारी से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 40 lakh from a retired employee in the name of investing in business
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में कलक्ट्रेट के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप है कि आरोपियों ने कारोबार में निवेश कराने के नाम पर उनके बेटे से 40 लाख रुपये ले लिए। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें धमकी दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी मुजीबुल हसन ने बताया कि वह डीएम कार्यालय में विशेष कार्य अधिकारी के पद से 2011 में सेवानिवृत्त हुए हैं। उनके बेटे हन्नाउल हसन की जान पहचान गलशहीद के पक्का बाग निवासी फैजी जाहिद और गलशहीद निवासी काशिफ से थी। दोनों की कपड़े की दुकान है। उन्होंने हन्नाउल को लालच दिया था कि वह हमारे शोरूम में निवेश करें। जिसका लाभ उन्हें मिलेगा। विश्वास में आकर दो लाख रुपये दे दिए थे। सात माह तक तीस हजार रुपये लाभ दिया। इसके बाद दोनों ने कहा कि तीस लाख रुपये निवेश कीजिए। जिसका 33 प्रतिशत लाग मिलेगा। तब मुजीबुल हसन ने उन्हें तीस लाख रुपये दे दिए थे। कुछ दिन बाद फिर से रुपयों की मांग की। इस तरह दोनों ने करीब 52 लाख रुपये ले लिए। उन्होंने समझौते के वक्त अपने दोनों मकानों के दस्तावेज भी दिए थे। जिसमें तय हुआ कि रकम न लौटने की दर्शा में मकान का बैनामा करा दिया जाएगा। आरोप है कि चुपचाप दोनों मकान बेच दिए गए।
विज्ञापन

जानकारी होने पर पिता-पुत्र ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी। तब फैजी जाहिद ने कहा कि उनका एक मकान रामपुर में वह उसे अपने नाम करा लें। जिसकी कीमत 42 लाख रुपये है। मुजीबुल ने बताया कि फैजी ने इस मकान पर पहले ही बीस लाख रुपये का लोन ले रखा है। मकान की कीमत बारह लाख रुपये मानते हुए बैनामा कराने की बात तय हुई थी। इसके बाद मुजीबुल हसन के बेटे के नाम मकान की रजिस्ट्री करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैजी ने अपनी दुकान का नाम बदल दिया है। इसके बाद फैजी ने अपने भाई मोहम्मद फरहान, फैद आलम और बुरहान आलम ने ने दुकान पर कब्जा करा दिया। अब आरोपियों ने वादी के चालीस लाख रुपये देने से इनकार कर दिया है। पीड़ित ने रकम मांगी तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed