{"_id":"667cb367e94be7e17a0d3766","slug":"fraud-of-rs-12-lakh-in-the-name-of-getting-a-plot-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-427425-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्लॉट दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद निवासी भूदेव शर्मा से प्लॉट दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को प्लॉट नहीं मिला तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। इस पर आरोपी ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित भूदेव शर्मा ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि बुद्धि विहार निवासी पुष्पेंद्र सिंह से उनकी जान पहचान थी। पुष्पेंद्र ने भूदेव को प्लॉट दिलाने का वादा किया था। इसके लिए भूदेव ने 12 लाख रुपये भी ले लिए थे, लेकिन तय समय के बाद भी जब पीड़ित को प्लॉट नहीं मिला तो उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। इसके बाद आरोपी टाल मटोल करने लगा। कई बार तगादा करने पर आरोपी ने उन्हें झूठे केस में जेल भेजवाने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।