फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud of Rs 10 lakh in the name of investing in a tea company

Moradabad News: चाय कंपनी में निवेश कराने के नाम पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 10 lakh in the name of investing in a tea company
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति से चाय कंपनी में निवेश कराने के नाम पर बरेली के दो लोगों ने दस लाख रुपये ठग लिए। इसके बाद पीड़ित को कुछ फर्जी दस्तावेज थमा दिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला के नया मुरादाबाद निवासी प्रमोद कुमार ने बरेली के कर्मचारी नगर निवासी अनुराग त्रिवेदी और उसके साथी सिद्धार्थ कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें प्रमोद कुमार ने बताया कि पांच साल पहले अनुराग त्रिवेदी और सिद्धार्थ ने उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने बताया कि वह चाय का कारोबार करते हैं। उनकी कंपनी ई-कॉमर्स, डिजिटल मीडिया और आयात-निर्यात के क्षेत्र में भी काम करेगी। वह कंपनी का विस्तार कर रहे हैं। उनकी कंपनी का यूट्यूब पर भी चैनल है। आरोपियों ने प्रमोद को झांसा दिया कि वह उनकी कंपनी में निवेश करें। वह कंपनी में उन्हें डायरेक्टर बना देंगे। प्रमोद कुमार से आरोपियों की बातों पर विश्वास कर 10 लाख रुपये दे दिए। आरोपियों ने उन्हें फर्जी दस्तावेज थमा दिए। आरोप है कि दस लाख रुपये देने के बाद आरोपियों ने उन्हें कोई लाभ नहीं दिया गया और न ही उनकी रकम वापस की। शक होने पर उन्होंने कंपनी के बारे में जानकारी जुटाई, तब पता चला कि इस तरह की कोई कंपनी पंजीकृत ही नहीं है। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed