{"_id":"61e07dbb7cde38497426a86e","slug":"fraud-of-53-lakhs-in-the-name-of-giving-land-report-filed-against-a-dozen-city-news-mbd4159467155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन देने के नाम पर 53 लाख की ठगी, एक दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन देने के नाम पर 53 लाख की ठगी, एक दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पाकबड़ा। जमीन दिलाने के पर कारोबारी से 53 लाख रुपये की ठगी के मामले में गुरुवार को पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया की जब उसने पैसे की वापसी की मांग तो उसके साथ इन लोगों ने मारपीट करके उसे भगा दिया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मालीपुर निवासी जाकिर हुसैन लकड़ी के हैंडीक्राफ्ट आइटम बनाने व सप्लाई का काम करता था। एक आर्डर कैंसिल होने की वजह से जाकिर पर काफी कर्जा हो गया था। इसके चलते जाकिर ने अपना कारखाना बेचकर कर्जा चुकाया था। कर्जा चुकाने के बाद जाकिर के पास कुछ रकम बच गई थी। उस रकम से कोई व्यवसाय करने की सोच रहा था। इसी दौरान जाकिर की मुलाकात पाकबड़ा निवासी इरफान और अजरुद्दीन से हो गई। इन दोनों को उसके पास पैसे होने की जानकारी थी। इरफान और अजरुद्दीन ने जाकिर को एक व्यवसायिक संपत्ति 185.85 वर्ग मीटर दिखाई। जिसमें बेसमेंट व भूतल पर 26 दुकानें बनी हुई हैं। उसकी कीमत 80 लाख रुपये बताई थी। जाकिर ने कहा कि इतने रुपये नहीं हैं तो इरफान व अजरुद्दीन ने जाकिर से एक अन्य व्यक्ति मारुफ निवासी किसरोल को पार्टनर के तौर पर मिलवा दिया था। कहा की दोनों पार्टनर बनकर संपत्ति खरीद लेना। उसके बाद संपत्ति स्वामी मुख्तार हुसैन से मुलाकात करा दी। डील फाइनल होने पर जाकिर ने 53 लाख 50 हजार की रकम संपत्ति मालिक मुख्तार को दे दी। जब रजिस्ट्री के लिए कहा तो आज कल कहकर टालना शुरू कर दिया। जिन लोगों ने जमीन की बात कराई। उन्होंने भी पीड़ित जाकिर के फोन उठाने बंद कर दिए। तब पीड़ित जाकिर को लगा कि मेरे साथ धोखाधड़ी हुई है।
18 दिसंबर को साढ़े आठ बजे पीड़ित जाकिर साथ मिलकर दुकान लेने वाले मारुफ के मकान पर पहुंचा। वहां पर मारुफ के अलावा इरफान, मुख्तार, इरशाद, निजाम व जावेद मौजूद थे। पीड़ित ने जब अपने रुपये वापस मांगे। तो पीड़ित के साथ गाली गलौज करते हुए लात घूंसों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। सभी लोगों ने मिलकर पूर्व नियोजित व आपराधिक षड्यंत्र द्वारा छल कपट करके 53 लाख 50 हजार की रकम हड़प ली।
विज्ञापन
पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी बबलू कुमार से की। एसएसपी के आदेश पर पाकबड़ा पुलिस ने मो. इरफान, मुख्तार हुसैन, दाऊद अली, पाकीजा, इरशाद हुसैन, मो निजाम, अबरार, राहत जान, जावेद अख्तर, मो मारुफ व अजरुद्दीन व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रजंन शर्मा ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।