फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud life partner run through police station

पुलिस का खौफ देख महिला थाने से भागा ‘फ्रॉड सैंया’

Sun, 19 Mar 2017 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 19 Mar 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
fraud life partner run through police station
demo pic - फोटो : अमर उजाला
धर्म बदलकर महिला से शादी करने और उसे प्रताड़ित करने की शिकायत महिला थाने में दी गई तो पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए महिला थाने बुला लिया। यहां पर महिला पुलिसकर्मी ने जब आरोपी को कार्रवाई का टेरर दिखाया तो वह थाने से भाग निकला।
विज्ञापन


इससे हड़कंप मच गया, सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपी की तलाश में जिला अस्पताल में ‘सर्च ऑपरेशन’ चलाया और उसे एक घंटे बाद महिला अस्पताल से दबोच लिया है।
विज्ञापन

 
कटघर निवासी महिला ने बताया कि दो साल पहले कुंदरकी निवासी युवक ने उससे दो साल पहले झूठ बोलकर धर्म बदलकर कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के एक साल बाद पता चला की युवक शादीशुदा और दूसरे समुदाय का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने विरोध जताया तो उसकी अश्लील क्लिपिंग बना ली, धमकी दी कि अगर जुबां खोली वह वीडियो वायरल कर महिला को बदनाम कर देगा। इसके बाद आरोपी महिला को प्रताड़ित करता था, जिसके संबंध में महिला ने शुक्रवार को महिला थाने में शिकायत की थी। पीड़ित महिला ने बताया कि शिकायत मिलने पर शनिवार को महिला थाना पुलिस ने आरोपी को थाने में बुलाया था।


महिला पुलिसकर्मी ने आरोपी को उसके कसूर पर कार्रवाई का टेरर दिखाया, डंडे मारकर जेल भेजने की चेतावनी दी तो वह थाने से भागकर जिला अस्पताल में जाकर छिप गया, जहां से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed