{"_id":"6475096211ed09627d0d8656","slug":"fraud-in-the-name-of-getting-loan-from-police-men-brother-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-159720-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हेड कांस्टेबल के भाई से लोन दिलाने के नाम दस हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हेड कांस्टेबल के भाई से लोन दिलाने के नाम दस हजार की ठगी
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
हेड कांस्टेबल के भाई को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर आरोपी ने 10 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे धमकाया। पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के हरथला निवासी देवेंद्र कुमार की शेरुआ चौराहा पर अथर्व देव के नाम से गिफ्ट की दुकान है। पीड़ित ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 21 अप्रैल को एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया। उसने ने खुद को बैंक में कार्यरत बताया। आरोपी ने देवेंद्र से कहा कि वह बैंक से कम ब्याज पर लोन दिला देगा। आरोपी ने 10 हजार रुपये और कागजात ले लिए। इस दौरान दोनों के बीच 3 लाख 70 की फाइल भरने पर बात तय हो गई। पीड़ित ने 3 दिन के बाद उससे फोन पर संपर्क किया। युवक ने फोन पर बात करने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि उसने लोन दिलाने की बात तो छोड़िए पैसे लौटाने से भी इंकार कर दिया। पीड़ित ने पीटीसी में तैनात अपने भाई हेड कांस्टेबल को इसकी जानकारी दी। हेड कांस्टेबल ने उसको फोन किया तो युवक उनसे भी अभद्रता की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कूपर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।