फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   fraud

फेसबुक वाहन एप के जरिये व्यापारी से ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
fraud
मुरादाबाद। फेसबुक वाहन एप के जरिये एक व्यापारी से 26 हजार रुपये ठग लिए। व्यापारी एक्टिवा स्कूटी खरीदने के लिए आरोपी के बताए एकाउंट में रकम जमा की थी। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कोठीवाल नगर निवासी व बर्तन व्यापारी विनीत रस्तोगी ने पुलिस को बताया कि दस फ रवरी 2020 को उसने फेसबुक वाहन एप पर एक एक्टिवा स्कूटी देखी थी। विनीत ने फोन कॉल की तो सामने वाले ने अपना नाम विकास पाटिल बताया। उसने बताया कि आर्मी का जवान है। वह संभल से ट्रांसफर होकर लखनऊ कैंट आ गया है। दोनों के बीच बातचीत के बाद 26 हजार रुपये में स्कूटी सौदा तय हो गया। उसने दो हजार रुपये एडवांस की बात कहकर अपने अकाउंट में डलवा लिए। विनीत ने बताया कि अगले दिन उसने कॉल कर बताया कि स्कूटी कोरियर कर दी है। इसके बाद उसके पास दूसरे नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि बाकी के 24 हजार रुपये भी अकाउंट में डाल दो। विनीत ने वह रकम भी डाल दी। इसके बाद उससे कोरियर वाला बनकर कॉल की और 15 हजार 500 रुपये की और मांग की। इसके बाद व्यापारी समझ गया कि उसके साथ ठगी हुई है। उसने इसके बाद रकम जमा नहीं की। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि विनीत की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed