{"_id":"62e8318b199b365a9928d3b0","slug":"fraud-cheated-bank-guard-city-news-mbd4365200152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने के जेवर बेचने का झांसा देकर गार्ड से ठग लिए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने के जेवर बेचने का झांसा देकर गार्ड से ठग लिए दो लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। एक ठग ने अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए सोने के जेवर बेचने का झांसा देकर बैंक के गार्ड से दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने आरोपी ठग के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
डिलारी के सलेम सराय रीठवाला निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह केनरा बैंक की इस्लाम नगर शाखा में गार्ड है। शुक्रवार को बैंक में एक व्यक्ति आया था। उसने अपना नाम करन बताया। कहा कि वह गोरखपुर निवासी है और वह खाता खुलवाना चाहता है। उसके पास कोई दस्तावेज नहीं होने पर उसका खाता नहीं खुला। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान उसने कहा कि उसकी पत्नी बीमार है। उसके इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत है। वह अपनी पत्नी के सोने के जेवर बचना चाहता है। आरोपी ने कहा कि सस्ते दाम पर सोना बेच देगा। गार्ड लालच में आ गया।
रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे गार्ड अपनी पत्नी को साथ लेकर सिविल लाइंस क्षेत्र में पीवीआर के पास आ गया। यहां ठग ने दंपती से दो लाख रुपये ले लिए। इसके बाद जितेंद्र से कहा कि वह यहीं खड़े रहे। वह दस मिनट में जेवर लेकर आ जाएगा। काफी देर बाद भी गार्ड वापस नहीं आया। इसके बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया। जितेंद्र को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी।