{"_id":"63fbbd039faffbcf270cd827","slug":"fraud-case-registered-on-two-including-agent-of-insurance-company-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-69424-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बीमा कंपनी के एजेंट सहित दो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बीमा कंपनी के एजेंट सहित दो पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। अदालत के आदेश पर मझोला पुलिस ने एरिया मैनेजर ने एजेंट और एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों ने फर्जी कागजात के माध्यम से दो बीमा पाॅलिसी का क्लेम लेने का प्रयास किया।
गाजियाबाद जिले के राजनगर निवासी मनीष मित्तल एक निजी बीमा कंपनी में एरिया मैनेजिंग पार्टनर हैं। मनीष ने कोर्ट के आदेश पर मझोला बुद्धि विहार निवासी एजेंट नवीन राही और कांशीरामनगर निवासी प्रीति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि नवीन राही ने दो पाॅलिसी कांशीरामनगर निवासी विनोद कुमार के नाम की थी। इसमें 16088 रुपये की दो प्रीमियम राशि 22 जुलाई 2013 और सात अगस्त 2013 को नवीन राही ने जमा की थीं। दोनों बीमा पॉलिसी में उसने खुद को नामिनी बनाया था।
26 फरवरी 2014 को प्रीति ने कंपनी के मुरादाबाद कार्यालय में पहुंचकर बताया कि विनोद कुमार की पत्नी है। पति की 13 अक्तूबर 2013 को सड़क हादसे में मौत हो गई। इस मामले में कंपनी ने क्लेम के लिए आवेदन ले लिया। प्रारंभिक जांच के दौरान विनोद कुमार के पते की आईडी फर्जी पाई गई। पैन कार्ड और आयकर रिटर्न में फर्जीवाड़ा पाया गया। इस मामले में नवीन राही और प्रीति की मिलीभगत पाई गई। इस बारे में मझोला पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान तथ्यों के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।