{"_id":"6621bcddb3de200c910f7c34","slug":"fraud-by-pretending-to-get-house-under-government-scheme-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-384177-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सरकारी योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सरकारी योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बिलारी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पाकबड़ा थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने खुद को वकील बताकर पाकबड़ा के कई लोगों को सरकारी योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा देकर रकम हड़प ली थी।
पाकबड़ा के गिरजाघर रोड निवासी शान मोहम्मद ने बिलारी के मोहल्ला महाजनान पूर्वी निवासी अजहर अली के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें शान मोहम्मद ने बताया कि आरोपी अजहर उसके मोहल्ले में आता-जाता था। अजहर खुद को वकील बताता था। अजहर ने एक साल पहले उससे और उसके जान पहचान वालों से कहा कि समाज कल्याण विभाग में उसकी अच्छी जान पहचान है। वह सरकारी आवास योजना के तहत आवास दिला देगा। शान मोहम्मद, अफसाना, खलील, आमिर, गुड्डू, रोमा, रहीस, शबनम, शमा, जावेद, गुफरान, जहांआरा, आस मोहम्मद, लखपत, कुंवर पाल, गीता, निजामुद्दीन ने आरोपी को मोटी रकम दे दी।
चार माह पहले आरोपी पाकबड़ा पहुंचा और पीड़ितों से दो-दो फोटो, पासबुक, आधार कार्ड की कॉपी लेकर चला गया और बोला कि 15 दिन में सब लोगो के खाते में आवास योजना का पैसा आ जाएगा लेकिन किसी के पास पैसा नहीं आया। जब पीड़ितों ने आरोपी के नंबर पर कॉल की तो उसके सभी नंबर बंद थे। पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। तब पीड़ितों ने कोर्ट की शरण ली। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।