फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   frad car businessman rocord FIR

कार कारोबारी के खिलाफ ठगी की एफआईआर

Mon, 01 Jan 2018 01:07 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Jan 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
frad car businessman rocord FIR
car - फोटो : अमर उजाला
कार कारोबारी ने कार बेचने का झांसा देकर 2.10 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। इस संबंध में पुलिस से शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो पीड़ित ने न्यायालय में शिकायत की। न्यायालय के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन मोरा मुस्तकम गांव निवासी राजीव कुमार ने बताया कि 11 सितंबर को उनके घर पर भांजे के साथ उसका दोस्त चेतन निवासी हुड्डा सेंटर (गुरूग्राम) आया था। चेतन ने खुद को कारोबारी बताया। राजीव ने बताया कि उन्हें एक कार खरीदनी थी, जिसका सौदा उन्होंने चेतन से तय किया। उनको एक लाख रुपये नगद दिए।
विज्ञापन


बाकि की रकम चेतन ने उसकी पत्नी के खाते में देने की बात कही। राजीव ने बताया कि इसके बाद 15 सितंबर को उन्होंने चेतन की पत्नी मधु सिंह के फेडरल बैंक के खाते में 40 हजार रुपये व 12 अक्तूबर माह में एचडीएफसी बैंक के खाते में 50 हजार रु पये डाले। आरोप हे कि रकम मिलने के बाद चेतन ने उन्हें कार नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो न्यायालय में शिकायत की गई। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि कार कारोबारी के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed