{"_id":"6017233a8ebc3e32f2278f07","slug":"fourth-class-worker-injured-in-car-collision-dies-city-news-mbd3779774124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Mon, 01 Feb 2021 04:30 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 04:30 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ऑल्टो की टक्कर से घायल रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी दीपक (40) की उपचार के दौरान शनिवार देर रात मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रामपुर जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के राधारोड बाल्मीकि कॉलोनी निवासी दीपक 19 दिसंबर को सायं करीब आठ बजे सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान उधर से तेज गति से गुजर रही एक ऑल्टोकार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक कार समेत भागने का प्रयास कर रहा था, जिसका पीछा कर कुछ लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
घायल दीपक को पहले रामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां हालत गंभीर होने पर उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। उसके बाद से परिवार वालों ने उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शनिवार देर रात दीपक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दीपक की मौत के बाद से उसकी पत्नी किरन, पुत्र दक्ष (13 साल) अंश (सात साल) का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक के तहेरे भाई सुरेश ने बताया कि दीपक जिला सहकारी बैंक में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी थे। दीपक की मौत के बाद से जहां उनकी पत्नी किरन की मांग की सिंदूर उजड़ गया है वहीं दोनों मासूम बच्चों के सिर से भी पिता का साया छिन गया है। किरन को अपने साथ-साथ दोनों छोटे बच्चों के परवरिश की भी चिंता सता रही है।
--