फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four years ago, an electric shock incident put the lives of 104 children at risk.

Moradabad News: चार वर्ष पहले उतरा था करंट, खतरे में पड़ गई थी 104 बच्चों की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Four years ago, an electric shock incident put the lives of 104 children at risk.
मुरादाबाद। शाहपुर तिगरी के प्राथमिक विद्यालय में नौ जुलाई 2022 को कक्षों के निर्माण के दौरान बिजली के तार में लगाए कट से करंट उतर गया था। इस दौरान बारिश हो रही थी और विद्यालय में 104 छात्र-छात्राएं थे। करंट उतरने से उनकी जान को खतरा हो गया था। प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह ने तत्काल बीएसए को सूचना देते हुए अपनी परवाह किए बगैर एक-एक कर सभी बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला था। बीएसए से सूचना पाकर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद करवाई और कट लगे तार को हटाया, जिसके वाद सभी ने राहत की सांस ली। प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह ने बताया कि उस वक्त मिशन कायाकल्प के तहत नए कक्षों का निर्माण कराया जा रहा था। परिसर में निर्माण सामग्री के अलावा सरिया व अन्य लोहे का सामान फैला हुआ है। उस दिन सुबह से ही तेज बारिश हो रही थी। इसकी वजह से विद्यालय परिसर में पानी भर गया था। सुबह साढ़े दस बजे विद्यालय में विद्यार्थी लंच कर रहे थे। तभी प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह को खयाल आया कि कहीं लोहे की किसी सरिया में करंट न आ रहा हो, जिससे किसी विद्यार्थी को खतरा हो जाए। यह सोचकर जैसे ही उन्होंने एक सरिया को छूने की कोशिश की, उन्हें करंट से झटका लग गया। इसके बाद उन्होंने तुरंत सभी विद्यार्थियों को एक कमरे में बैठा दिया था। जब बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी, तब उन्होंने बच्चों को गोद में लेकर विद्यालय से बाहर सुरक्षित निकाला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed