फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four-year-old innocent died in road accident

बाइक की टक्कर से चार साल की बालिका की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four-year-old innocent died in road accident
कुंदरकी। थाना क्षेत्र में कुंदरकी चकफाजलपुर सम्पर्क मार्ग पर बाइक की टक्कर से चार वर्षीय बालिका की मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। देर रात में बालिका के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम चकफाजलपुर निवासी कपड़ा विक्रेता शाहिद अल्वी की चार वर्षीय बेटी अजिया नूर आम के बाग में अपने दादा भूरा अल्वी के पास गई थी। बताते है कि बुधवार की दोपहर में बालिका बाग से अपने घर को लौट रही थी। जब वह कुंदरकी चकफाजलपुर संपर्क मार्ग पर स्थित अन्डर पास के पास पहुंची तभी कुंदरकी नगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक के चालक ने बालिका को टक्कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल बालिका को पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए लेकिन बालिका की जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम जब बालिका का शव ग्राम चकफाजलपुर में घर पर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम बेटी का शव को देखकर मां रोते बिलखते बदहवाश हो उठी। वहीं बालिका के शव को देखने के लिए महिलाओं और बच्चों की भीड़ जमा हो गई। गमजदा परिवार को लोगों को ढांढस बंधाया है। हादसे के बावत पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बताते है कि टक्कर मारने वाला बाइक चालक भी गांव का ही रहने वाला था जिसमें दोनों पक्षों में आपस में समझौता होना बताया गया है। वहीं देर रात में बालिका के शव को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed