फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   four-year-old innocent child attacked by dogs in Moradabad

कुत्तों का खूनी खेल: चार साल के मासूम का सिर नोचा, खा गए पीठ से नोंच-नोंचकर मांस; घसीटकर ले गए थे आदमखोर

Fri, 08 May 2026 09:31 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा Published by: विकास कुमार Updated Fri, 08 May 2026 09:31 PM IST
सार

कुत्तों ने मासूम को जमीन पर गिराकर सिर और शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोंच डाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्ते उसके शरीर का मांस तक खा रहे थे। अरहान की चीख सुनकर पिता जुल्फिकार और ग्रामीण दौड़े। लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया, तब जाकर बच्चे की जान बच सकी।

विज्ञापन
four-year-old innocent child attacked by dogs in Moradabad
मासूम पर कुत्तों का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मुरादाबाद स्थित ठाकुरद्वार के गांव फरीदनगर में रिश्तेदारी में आए चार साल के मासूम पर कुत्तों के झुंड ने ऐसा हमला किया कि उसके सिर का मांस तक नोच डाला। मासूम को जमीन पर घसीटते हुए कुत्ते ले जा रहे थे, तभी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और लाठी-डंडों से किसी तरह उसे उनके चंगुल से छुड़ाया। गंभीर हालत में बच्चे को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई है।

विज्ञापन

खेल रही थी मासूम
थाना डिलारी क्षेत्र के गांव मुड़िया मोहिउद्दीनपुर निवासी जुल्फिकार अपनी पत्नी और चार वर्षीय पुत्र अरहान के साथ रिश्तेदार नौशाद के घर फरीदनगर आया था। शुक्रवार शाम करीब चार बजे अरहान खेलते-खेलते घर के पीछे खाली मैदान में पहुंच गया। वहां पहले से घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर गिराकर मासूम का सिर और शरीर नोंचा
कुत्तों ने मासूम को जमीन पर गिराकर सिर और शरीर के कई हिस्सों को बुरी तरह नोंच डाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्ते उसके शरीर का मांस तक खा रहे थे। अरहान की चीख सुनकर पिता जुल्फिकार और ग्रामीण दौड़े। लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को भगाया, तब जाकर बच्चे की जान बच सकी। सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन और सीरम लगाने के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

क्या बोले प्रधान
गांव की प्रधान के पति अतीक अहमद ने बताया कि फरीदनगर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एसडीएम से मिलकर कुत्तों पर अंकुश लगाने की मांग की जाएगी।

18 लोगों को काटा
उधर, शुक्रवार को ही ठाकुरद्वारा क्षेत्र में कुत्तों ने 18 लोगों को काटकर घायल कर दिया। करनावाला, रामपुर, ख्वाजपुर, मांगा वाला, शेरकोट, गोपीवाला, रूपपुर टंडोला और अन्य गांवों के लोग शिकार बने। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पड़े। लगातार बढ़ते हमलों ने प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed