फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four vehicles collided on the highway

Moradabad News: हाईवे पर टकराए चार वाहन, डेढ़ घंटे लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Four vehicles collided on the highway
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मूंढापांडे थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर मंगलवार दोपहर कंटेनर और ट्रक की टक्कर हो गई। इसके बाद कार और स्कूटी भी टकरा गई। जिससे हाईवे पर जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और वाहनों को हटवाने के बाद यातायात चालू कराया। करीब डेढ़ घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दिल्ली की ओर से आ रहा ट्रक काशीपुर तिराहे से हाईवे पर चढ़ रहे कंटेनर से टकरा गया। इस दौरान एक कार और स्कूटी भी इनकी चपेट में आ गईं। कंटेनर के नीचे स्कूटी फंस गई। राहगीरों ने कंटेनर के नीचे फंसे मौलागढ़ निवासी नदीम और लक्ष्मीपुर कट्टई निवासी चांद बाबू को बाहर निकाला। कार सवार नरखेड़ा गांव निवासी मुजीब बाल बाल बच गया। ट्रक चालक मैनपुर निवासी राहुल यादव (32) को गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। एसओ दीपक मलिक ने बताया कि हादसे के बाद कार हाईवे पर जाम लग गया था। वाहनों को हटवाने के बाद यातायात चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article