{"_id":"64ea5a6c5f4fe293320bbfd4","slug":"four-scorched-including-woman-due-to-gas-cylinder-explosion-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-229161-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गैस सिलिंडर फटने से महिला समेत चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गैस सिलिंडर फटने से महिला समेत चार झुलसे
विज्ञापन
भोजपुर। थाना क्षेत्र के ठीकरी गांव में शनिवार सुबह दूध गर्म करते समय गैस सिलिंडर फट गया। जिसमें महिला समेत चार लोग झुलस गए। आग लगने से खिड़की-दरवाजे जलने से कमरे की दीवार गिर गई।
ठीकरी गांव निवासी सद्दाम हुसैन की पत्नी नसरीन जहां अपने तीन वर्षीय पुत्र मोहम्मद फैयाज के लिए कमरे में रखे गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थीं। इसी दौरान अचानक सिलिंडर फट गया, जिससे नसरीन जहां बुरी तरह से झुलस गईं।
उनका बेटा फैयाज, सद्दाम हुसैन और अनीसा बेगम भी मामूली रूप से झुलस गए। आग लगने से घर में रखा सामान, दरवाजा-खिड़की जल गए। जिससे कमरे की दीवार भी गिर गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए और घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल नसरीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची भोजपुर पुलिस ने जांच पड़ताल की।