फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four private buses caught for GST evasion, Rs 10 lakh fine collected

Moradabad News: जीएसटी चोरी में चार निजी बसें पकड़ीं, दस लाख वसूला जुर्माना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Four private buses caught for GST evasion, Rs 10 lakh fine collected
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग के सचल दस्ते ने लखनऊ-मुरादाबाद हाईवे पर चेकिंग के दौरान चार निजी बसों को पकड़ लिया। बसों में कपड़े और खिलौने लदे मिले। इस मामले में बस मालिकों और कारोबारियों ने करीब दस लाख रुपये जुर्माना भरा है। जुर्माने वसूलने के बाद राज्य कर विभाग ने बसों को छोड़ दिया। दिल्ली से कपड़े और खिलौने लेकर आ रही तीन निजी बसों को राज्य कर टीमों ने हाईवे पर रोक लिया। पता चला कि एक बस बिजनौर जिले के चांदपुर जा रही थी। दूसरी कांठ और तीसरी मुरादाबाद आ रही थी। एक अन्य बस को राज्य कर टीमों ने पीछा कर रामपुर में रोक लिया। बस चालकों ने बताया कि फड़ लगाने वालों के कपड़े और खिलौने ला रहे थे। बिजनौर की एक बस पर राज्य कर ने 3.36 लाख रुपये और इसी प्रकार तीन अन्य बसों से जुर्माना वसूल किया। राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड-2 आरए सेठ ने बताया कि बसों से करीब दस लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। राज्य कर विभाग ने इसके पहले 33 बसों को पकड़कर 58 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया था। दूसरी बार बस चालकों की मनमानी पर लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


दो दिनों में लकड़ी की तीन गाड़ियां पकड़ी गईंं
राज्य कर विभाग ने दो दिनों में लकड़ी से लदी तीन गाड़ियां पकड़ी हैं। तीनों गाड़ियां लकड़ी लेकर हरियाणा जा रही थी। तीनों गाड़ियों के मालिकों पर जुर्माना लगाया गया है। इनमें एक गाड़ी सीतापुर की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed