फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four people of Rampur including two Corona positive run away from Quarantine Center in Indore

इंदौर में क्वारंटीन किए दो कोरोना पॉजिटिव समेत रामपुर के चार लोग भागे, इस शहर में मिली लोकेशन

Fri, 17 Apr 2020 08:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Apr 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
Four people of Rampur including two Corona positive run away from Quarantine Center in Indore
फाइल फोटो
मध्यप्रदेश के इंदौर के किंग्स पार्क गार्डन में क्वारंटीन किए गए दो कोरोना पॉजिटिव सहित रामपुर के चार और लखनऊ का एक शख्स भाग गया है। इस बारे में इंदौर के एसपी ने रामपुर पुलिस को सूचना दी है। दोनों कोरोना पॉजिटिव शाहबाद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


दो अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पश्चिम इंदौर के एसपी महेश चंद जैन ने रामपुर के एसपी को गुरुवार को अवगत कराया है कि कोविड-19 की आशंका में रामपुर जिले के चार लोगों को इंदौर के किंग्स पार्क गार्ड में क्वारंटीन किया गया था, जिसमें दो कोरोना पॉजिटिव हैं। 
विज्ञापन


चारों क्वारंटीन सेंटर के पीछे से कूदकर भाग गए हैं। इंदौर पुलिस ने इन चारों में से दो का पता उपलब्ध कराया है, जो कोरोना पॉजिटिव हैं। ये दोनों शाहबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। अन्य दो लोगों का सिर्फ पता उपलब्ध कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर पुलिस द्वारा सूचना उपलब्ध कराए जाने के बाद शाहबाद पुलिस बिना वर्दी के गांव में गई थी और लोगों को इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस ने गांव के लोगों से कहा कि अगर दोनों यहां दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। 

एसपी शगुन गौतम के मुताबिक इंदौर पुलिस ने जानकारी दी है कि वहां से रामपुर के चार लोग भागे हैं, जिसमें दो कोरोना पॉजिटिव हैं। जो कोरोना पॉजिटिव हैं वो शाहबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

उनके गांव में पुलिस गई थी, लोगों को इस बारे में अवगत कराया गया है। वैसे इनकी लोकेशन भोपाल की आ रही है। लॉकडाउन में उनका इंदौर से यहां आना संभव नहीं है। रामपुर पुलिस वहां की पुलिस के संपर्क में हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed