फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four people making illegal weapons arrested in Moradabad

मुरादाबाद: खंडहर में शस्त्र बनाने की फैक्टरी चला रहे चार गिरफ्तार, डिमांड पर बन रहे थे असलहे, कई हथियार व कारतूस बरामद

Sat, 23 Apr 2022 06:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 23 Apr 2022 06:29 PM IST
सार

मुरादाबाद में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने पांच बने, दस अध बने तमंचे, डबल बैरल, कई कारतूस व खोखे बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Four people making illegal weapons arrested in Moradabad
बरामद अवैध असलहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में सिविल लाइंस पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का संचालन करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के चार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच बने, दस अधबने तमंचे, डबल बैरल एक बंदूक, एक पौनिया समेत कई जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन

 
एसपी सिटी अखिलेश भदौरियान ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत टिकली फैक्टरी के बराबर में टावर के सामने खाली पडे़ खंडहरनुमा मकान में अवैध तमंचे की फैक्टरी चलाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर थाना सिविल लाइंस प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक फिरोज खान, बृजकिशोर, हेड कांस्टेबल गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रिंस व राजकुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


वहां अवैध शस्त्र बनाने का काम कर रहे ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव रानी नगला निवासी सत्यवीर सिंह, कृष्ण कुमार उर्फ भीमा निवासी गांव मुजफफरपुर टांडा थाना कांठ, भानु प्रताप निवासी गांव खलीलपुर कदीम थाना कांठ और कमल हसन निवासी गांव संजरपुर थाना छजलैट को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुआ बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच तमंचे (चार 315 बोर, एक 12 बोर), एक डबल बैरल 12 बोर बंदूक, 10 अर्द्धनिर्मित तमंचे (जिनमें 6 तमंचे 315 बोर व 4 तंमचे 12 बोर),  एक पौनिया 315 बोर, 20 (315 बोर के खाली कारतूस) खोखे, दो 12 बोर कारतूस के खाली खोखे, 12 बोर व चार 315 बोर के जिंदा कारतूस व तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी का संचालन करने व अवैध शस्त्र रखने के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

डिमांड पर बनाकर 5 से 7 हजार में बेचते थे अवैध शस्त्र
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोगों की डिमांड पर अवैध तमंचे बनाते थे। जिन्हें वह पांच से सात हजार रुपये में बेचते थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से यह जानकारी का भी प्रयास किया है, जिन्हें आरोपियों ने तमंचे बेचे हैं या उन्हें बेचने के लिए बनाए थे। पुलिस अब उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में भानुप्रताप, कमल हसन व सत्यवीर पर पहले भी मारपीट, बलवा व अवैध शस्त्र रखने आदि के मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed