फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four people, including two women, were injured in a collision between two bikes.

Moradabad News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो महिला समेत चार लोग घायल

Mon, 23 Mar 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 23 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Four people, including two women, were injured in a collision between two bikes.
बिलारी। थाना क्षेत्र में बिलारी शाहबाद रोड पर रोजा की पुलिया के निकट रविवार दोपहर बाद दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

संभल जिले में थाना हजरनगर गढ़ी के रजाकपुर गांव निवासी सीता देवी थाना मूंढापांडे के राेंडा गांव में अपने मायके से वापस बिलारी होते हुए अपने घर जा रही थी। बाइक सीता देवी का 17 वर्षीय बेटा प्रशांत चला रहा था। जैसे ही उनकी बाइक शाहबाद रोड पर रोजा की पुलिया के निकट आई तभी पीछे से रामपुर जिले के थाना शाहबाद के नंदगंवा निवासी बंटी सिंह राजकुमारी के साथ बाइक से रोजा की पुलिया पर पहुंच गया। दोनों बाइकें असंतुलित होकर आपस में ही भिड़ गईं। वहीं बाइक सवार चार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को शीघ्र उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लाया गया। यहां चिकित्सक ने प्रशांत, बंटी सिंह और राजकुमारी के उपचार के लिए भर्ती कर लिया लेकिन सीता देवी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बिलारी पुलिस भी सीएचसी पहुंच गई और दोनों बाइक सवारों से घटना के बारे में जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चारों बाइकसवारों में से कोई ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed