फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four people, including a Congress leader, attacked with intent to kill after saving a beggar.

Moradabad News: भिखारी को बचाने पर कांग्रेस नेता समेत चार लोगों पर जानलेवा हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four people, including a Congress leader, attacked with intent to kill after saving a beggar.
ठाकुरद्वारा। स्योहारा मार्ग पर बुधवार को कार के नीचे आए भिखारी को बचाने पर विवाद हो गया। बचाने वाले कांग्रेस नेता समेत उनके परिवार के चार लोगों पर आरोपी पक्ष ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें कांग्रेस नेता समेत परिवार के चार लोग गंभीर घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिला सचिव और व्यापारी रईस खां उर्फ बल्ले के भाई यासीन खां एडवोकेट ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके भाई रईस खां बुधवार को दोपहर करीब 11:30 बजे उनके बेटे इन्सार खान के साथ बाइक से शहनाई मैरिज हॉल में बुकिंग करने जा रहे थे। तभी रतूपुरा मोड़ पर एक कार के नीचे एक भिखारी शरीफ नगर निवासी दिलशेर आकर घायल हो गया। कार से उतारकर उसका चालक भिखारी को पीटने लगा। इसपर रईस खां ने भिखारी का पक्ष लेते हुए चालक इरशाद उर्फ मोंटी से ठीक से कार चलाने को कहा तो वह भड़क गया। उसने अन्य लोगों को बुला लिया और रईस खां और मोहम्मद इन्सार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। बचाने पहुंचे उनके भतीजे अरमान और मोहम्मद असद को भी हमला कर गंभीर घायल कर दिया। हमले में दूसरे पक्ष के समीर खान भी घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। गंभीर घायल मोहम्मद असद समेत दो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल भिखारी दिलशेर को भी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि झगड़े में घायल दोनों पक्षों का अस्पताल में मेडिकल कर दिया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत करा दिया गया है। उनके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed