फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four people including a businessman were arrested for supplying urea fertilizer from Sambhal in Rampur.

Moradabad News: रामपुर में सप्लाई कर रहे थे संभल की यूरिया खाद, कारोबारी समेत चार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four people including a businessman were arrested for supplying urea fertilizer from Sambhal in Rampur.
मुरादाबाद। मंडल में किसान जहां यूरिया खाद की एक एक बोरी के लिए सर्द मौसम में लाइन में लगने को मजबूर हैं वहीं यूरिया खाद का अवैध धंधा चर्म पर है। मंडल के संभल जिले में बेचे जाने वाली खाद रामपुर के लिए सप्लाई की जा रही थी। मूंढापांडे क्षेत्र में पकड़ी गईं खाद की 560 बोरियां रामपुर में बेचने की तैयारी थी। जिला कृषि अधिकारी की ओर से ट्रक से पकड़े गिरफ्तार किए गए कारोबारी समेत आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी कर ली है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास रविवार रात पुलिस और एसओजी ने एक ट्रक को रुकवाया। पुलिस ने तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें यूरिया खाद की बोरियां भरीं थीं। पुलिस ट्रक को थाने ले गई। ट्रक में सवार संभल के बेगम सराय निवासी चालक मुनाजिर, क्लीनर जाकिर, रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी कारोबारी निजाम, नावेद को हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस पूछताछ में हिरासत में लिए गए लोगों ने बताया कि संभल के बहजोई स्थित नई मंडी से राकेश की दुकान से इफ्को यूरिया खाद की 560 बोरियां ट्रक में भरी थीं। यह बोरियां पकड़े गए आरोपी कारोबारी निजाम, नावेद और नावेद के भाई जुनैद की खाद की दुकान में बिक्री और रामपुर के दढि़याल स्थित त्रिवेणी शुगर मिलक में प्रयोग के लिए ले जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र पाल सिंह ने अपनी टीम के साथ थाने पहुंचकर जांच की। पकड़े गए आरोपियों से दस्तावेज मांगे गए लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। आरोपी अवैध रूप से खाद का कारोबार कर रहे थे। एसपी सिटी ने बताया कि कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र पाल सिंह की तहरीर पर 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। बुधवार शाम चारों को कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed