फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four people including a boy from Rampur and two brothers lost their lives in accident in Delhi

करोल बाग हादसा: किसी के घर का चिराग बुझा, किसी के पालनहार छोड़ गए दुनिया... पूरे गांव में चीख-पुकार मची

Thu, 19 Sep 2024 09:49 AM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर/मिलक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर/मिलक Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 19 Sep 2024 09:49 AM IST
सार

हादसे में यूपी के रामपुर के खाता नगरिया गांव के सगे भाई मुकीम और मुजीब की मौत हो गई। दोनों भाई परिवार का पालन-पोषण करते थे। वहीं, मृतक मोहसिन के अब दो भाई और दो बहन हैं।

विज्ञापन
Four people including a boy from Rampur and two brothers lost their lives in accident in Delhi
Karol Bagh Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के करोल बाग के बापा नगर में इमारत ढहने से रामपुर के मिलक क्षेत्र के खाता नगरिया गांव पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे में गांव के किसी घर का इकलौता चिराग बुझ गया तो किसी के परिवार के पालनहार दुनिया से चले गए। हादसे के बाद गांव से तमाम लोग पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली रवाना हो गए। पूरे गांव में चीख-पुकार मची है।

विज्ञापन

रोजगार के लिए 10 सालों से गांव निवासी कई लोग दिल्ली में रह रहे थे। रोजगार के तौर पर जूते व चप्पल बनाने की फैक्टरी में काम कर परिवारों का पालन पोषण कर रहे थे। बुधवार सुबह बिल्डिंग हादसे में 18 लोगों के चपेट में आने की खबर से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में गांव के ही सगे भाई मुकीम और मुजीब की मौत हो गई। दोनों भाई परिवार का पालन-पोषण करते थे। वहीं, मृतक मोहसिन के अब दो भाई और दो बहन हैं। जान गंवाने वाला अमन इकलौता बेटा था। उसकी एक छोटी बहन है। वर्षों पूर्व उसके पिता नन्हे खान की मौत हो गई थी। वो नाबालिग था और अपने मामा उवैश के पास गया था। 

विज्ञापन

हादसे में अब तक चार लोगों की मौत
मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाके के बापा नगर में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई। हादसे में एक किशोर समेत चार की मौत हुई है। जबकि घायल 14 लोगों का लेडी हॉर्डिंग समेत दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अमन (12 वर्ष), मुकीम (25 वर्ष), मुजीब (18 वर्ष), मोसिन (26 वर्ष) के रूप में हुई है। 25 गज की इमारत की हर मंजिल पर महिलाओं के जूते-चप्पल बनाने की फैक्टरी चल रही थी। इमारत 30 से अधिक वर्ष पुरानी थी और वह काफी जर्जर हालत में थी।

हादसे के वक्त इमारत में 20 लोग कर रहे थे काम
हादसे के वक्त इमारत में 20 लोग अलग-अलग मंजिल पर काम कर रहे थे। यह सभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रामपुर, मुरादाबाद और बिहार के रहने वाले थे। मामले में फिलहाल पुलिस लापरवाही से हुई मौत और इमारत का मरम्मत करने में लापरवाही की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है। इमारत का मालिक फरार है और हादसे के बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद है। उधर, दिल्ली सरकार ने पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

18 लोगों को मलबे से निकाला गया था
मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन के अनुसार, प्रसाद नगर थाना पुलिस को इमारत गिरने की सूचना सुबह 09:04 बजे मिली। शुरुआती जानकारी बापा नगर इलाके में चार मंजिला इमारत ढहने और मलबे में कई लोगों के दबने की थी। यह भी पता चला कि हादसे वाली इमारत के बगल वाली इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। मौके पर एनडीआरएफ और दिल्ली फायर सर्विस की टीम को भेजा गया और राहत बचाव अभियान शुरू किया गया। इस दौरान कुल 18 लोगों को मलबे से निकाल कर लेडी हार्डिंग व आरएमएल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 

11 लोगों का अस्पताल में चल रहा इलाज
मृतकों की पहचान अमन (12 वर्ष), मुकीम (25 वर्ष), मुजीब (18 वर्ष), मोसिन (26 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी यूपी के रामपुर जिले के खातानगर गांव के मूल निवासी थे। मुकीम, मुजीब और मोसिन महिलाओं की चप्पल बनाने का काम करते थे। वहीं अमन उनसे मिलने आया था। अधिकारी ने बताया कि मौजूदा समय में 11 लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, एक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

हर मंजिल पर चल रही थी फैक्टरी
25 गज की इस चार मंजिला इमारत के भूतल समेत सभी मंजिल पर फैक्टरी चल रही थी। यह सभी फैक्टरी अलग-अलग लोगों की थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इमारत इलाके के देव नगर के रहने वाले कुछ लोगों की थी। इसके हर मंजिल को अलग-अलग लोगों को लीज पर दिया गया था। जर्जर इमारत की कभी मरम्मत नहीं हुई थी। चौथी मंजिल पर भी टीन शेड लगाकर फैक्टरी चल रही थी। हादसे के समय इमारत के भूतल को छोड़कर सभी मंजिल गिरे। ऐसे में इमारत में मौजूद लोग नहीं निकल सके।

दीवारों में हो रहा था पानी का रिसाव
स्थानीय लोगों ने बताया कि जर्जर इमारत की दीवारों से कई माह से पानी का रिसाव हो रहा था। इसको लेकर कई मरम्मत नहीं कराई गई। हादसे के समय सबसे पहले छतों से प्लास्टर गिरा इसके बाद सभी मंजिल भर भरा कर गिर गया।

दिल्ली सरकार मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख देगी: आतिशी
डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री आतिशी पीड़ितों से मिलने पहुंचीं। बताया कि इस घटना में कम से कम 15 लोगों को बचा लिया गया। उनका इलाज आरएमएल अस्पताल में चल रहा है। कुछ लोग लेडी हार्डिंग अस्पताल में भी भर्ती हैं। इस घटना में चार लोगों की जान चली गई है।

मंत्री ने दिए जांच के आदेश
दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने इस मामले में जिला अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मकान गिरने का यह हादसा बेहद दुखद है। जिला अधिकारी को आदेश दिए हैं कि वहां रहने वाले लोगों और पीड़ितों की हर संभव मदद करें, कोई घायल है तो उसका इलाज कराएं और इस हादसे के कारणों का पता लगाएं। हादसे को लेकर निगम मेयर से भी बात की गई है। उन्होंने कहा कि इस साल बहुत बारिश हुई है, सभी दिल्ली वासियों से मेरी अपील है कि निर्माण से जुड़े किसी भी हादसे की कोई भी आशंका हो तो तुरंत प्रशासन और निगम को बताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed