फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   four old men died and 180 new corona positive in moradabad

चार बुजुर्गों की मौत, 180 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
four old men died and 180 new corona positive in moradabad
मुरादाबाद। निजी अस्पतालों में भर्ती कोरोना संक्रमित चार बुजुर्गों की मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग ने 16 दिन पहले ही दम तोड़ दिया। एक्टिव मरीजों की क्रास चेकिंग में स्वास्थ्य विभाग को बुजुर्ग की मौत की जानकारी मिली। शनिवार को कोरोना के 180 नए पॉजिटिव मरीज भी मिले हैं। इनमें जेल के दस बंदी और अलग-अलग इलाकों से दो दंपती भी शामिल हैं। जिले में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 9367 और मृतकों की संख्या 156 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक ठाकुरद्वारा निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग 21 सितंबर को पॉजिटिव आए थे। कॉसमॉस में उनको भर्ती कराया गया। 24 सितंबर को वहीं उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी अस्पताल की ओर से नहीं दी गई। शनिवार को एक्टिव मरीजों और ठीक हुए बुजुर्गों की क्रास चेकिंग की गई। बुजुर्ग के परिवार से बातचीत की गई तो पता चला 24 सितंबर को ही उनका निधन हो गया। इसके बाद कॉसमॉस अस्पताल प्रबंधन से जानकारी ली गई। पता चला कि एक कर्मचारी की लापरवाही से मृतक बुजुर्ग की जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक नहीं भेजी गई। कर्मचारी बीमार होने से अवकाश पर चला गया। एशियन विवेकानंद में भर्ती कांठ रोड निवासी 65 साल के बुजुर्ग की शुक्रवार को मौत हो गई। बुजुर्ग एक अक्टूबर को पॉजिटिव आए थे। इसके अलावा शाहपुर तिगरी निवासी 65 वर्षीय और दमदमा कोठी के पास रहने वाले 69 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शनिवार को 2272 रैपिड एंटीजन सैंपल हुए और 12 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें मझोला से एक, टाउन हॉल से चार, किसरौल से एक, हरथला से एक, ताजपुर से तीन, ठाकुरद्वारा और बिलारी से एक-एक पॉजिटिव मिला है। आरटीपीसीआर से 1382 सैंपलों की रिपोर्ट जारी हुई है। इनमें 983 निगेटिव और 88 पॉजिटिव मरीज हैं। 37 रिपीट और 274 सैंपल प्रतीक्षारत हैं। पॉजिटिव मरीजों में केजीके कालेज, कोतवाली कांठ, जेल से दस बंदी, पीटीसी से एक पुलिस कर्मी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलपतपुर से चार, भोला सिंह की मिलक से पांच साल का बच्चा दंपती समेत छह लोग, टीएमयू परिसर से तीन लोग पॉजिटिव, मंडी चौक से दो लोग, सिविल लाइंस से चार लोग संक्रमित मिले हैं। हरथला, उमरीकला, बुद्धि विहार, गांधी नगर, मिलन विहार, काशीराम नगर, इस्लाम नगर, हिमगिरी कालोली, लाइनपार, गायत्री नगर, करूला, जिगर कालोनी, सूरज नगर, मानसरोवर कालोनी, कुंदरकी, डिलारी, भगतपुर से मरीज मिले हैं। निजी लैब से भी दीनदयाल नगर से दंपति और 14 साल की किशोरी पॉजिटिव मिली है। शाहपुर तिगरी, मिलन विहार, आदर्श कालोनी, रामगंगा विहार, आवास विकास रहने वाले मरीज हैं।
कोरोना मीटर
----------------
- आज के संक्रमित 180
- अब तक संक्रमित 9367
- आज की मौत 04
- अब तक मौत 156
- अब तक स्वस्थ 8116
- एक्टिव मरीज 1042
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed