{"_id":"695d7722aefddfa7b702afc2","slug":"four-new-police-stations-and-twenty-police-outposts-will-be-built-in-the-district-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-806585-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जिले में बनेंगे चार नए थाने और बीस पुलिस चौकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जिले में बनेंगे चार नए थाने और बीस पुलिस चौकियां
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले में साइबर थाने सहित चार नए थाने बनेंगे। शासन से मंजूरी मिलते ही जिले में परिसीमन का काम शुरू हो गया है। शहर में टीपी नगर, नया मुरादाबाद और अगवानपुर पुलिस चौकियों को थाना बनाया जा रहा है। इसके अलावा मझोला क्षेत्र में ही साइबर थाने के लिए जमीन तय कर ली गई है। गोकशी की घटनाएं रोकने के लिए बीस नई चौकियों का निर्माण भी किया जाएगा। इन थानों के निर्माण से साइबर अपराधियों पर लगाम लगेगी, वहीं कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।
जिले में महिला थाना समेत 20 थाने हैं, जबकि जिगर कॉलोनी पुलिस चौकी से साइबर थाने का संचालन होता है। साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शासन का मकसद है कि साइबर थाने में पीड़ितों के बैठने, स्टाफ के रहने और कार्यालय के भवन बनाए जाएं, लेकिन जिगर कॉलोनी पुलिस चौकी में इतनी जगह नहीं है। इसके लिए पुलिस अफसरों ने मझोला क्षेत्र में जमीन देखने के बाद फाइल शासन को भेज दी है। इसके अलावा तीन और थानों के निर्माण के लिए शासन से मंजूरी मिली है। अगवानपुर, टीपी नगर और नया मुरादाबाद में नए थाने बनेंगे। इन थानों के दायरे में कौन-कौन गांव और शहर के कौन-कौन मोहल्ले आएंगे, इसकी सूची बनाई जा रही है। टीपी नगर में मझोला, कुंदरकी, मैनाठेर और कटघर के कुछ हिस्से शामिल किए जाएंगे।
नया मुरादाबाद में मझोला, पाकबड़ा, सिविल लाइंस और छजलैट के कुछ हिस्से जोड़े जाएंगे। इसी तरह अगवानपुर में भी सिविल लाइंस, छजलैट, पाकबड़ा और मझोला थाने के कुछ गांव शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा जिले में नई बीस चौकियां भी बनाई जाएंगी। यह चौकियां ग्रामीण क्षेत्र में ऐसी जगह बनेंगी, जहां से गोकशी की घटनाएं सामने आती रहीं हैं। मैनाठेर, मूंढापांडे, भगतपुर और कुंदरकी क्षेत्र में कुछ चौकियों का निर्माण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
-- -
ठाकुरद्वारा और बिलारी से बनाए जाएंगे नए सर्किल
मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा सर्किल में ठाकुरद्वारा, डिलारी, भगतपुर और भोजपुर थाने आते हैं। इसके अलावा उत्तराखंड का बॉर्डर इसी सर्किल में आता है। जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा सर्किल में ठाकुरद्वारा और डिलारी को शामिल किया जाएगा। वहीं भगतपुर और भोजपुर का एक नया सर्किल बनाने की योजना है। इसी तरह बिलारी सर्किल में भी चार थाने आ रहे हैं जिसमें बिलारी, मैनाठेर, कुंदरकी और सोनकपुर शामिल हैं। इस क्षेत्र में भी एक नया सर्किल बनाए जाने की तैयारी चल रही है।
-- -
साइबर थाना दिल्ली रोड पर मझोला क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसके अलावा टीपी नगर, नया मुरादाबाद और अगवानपुर पुलिस चौकी को थाना बनाया जाएगा। जिले में 20 नई चौकियां बनाई जा रही हैं। -सतपाल अंतिल, एसएसपी