{"_id":"6843553e446d7b9d1b0f5a29","slug":"four-more-accused-arrested-in-the-brawl-during-baraat-chadhat-thakurdwara-news-c-280-1-smbd1010-100519-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बरात चढ़त के दौरान मारपीट में चार और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बरात चढ़त के दौरान मारपीट में चार और आरोपी गिरफ्तार
Sat, 07 Jun 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
भगतपुर (मुरादाबाद)। ग्राम दांडी मंगावाला में मंगलवार की रात बरात चढ़त के दौरान मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि चार आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
मंगलवार की शाम दिल्ली के आजाद नगर निवासी बाबूराम के भतीजे मुरादाबाद बाद के कटघर निवासी टिंकू भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दांडी मंगावाला में गई थी। रात में बरात चढ़त के दौरान लकड़ी से भरा एक मैजिक वाहन साइड मांगने लगा। जिस पर बरातियों ने रास्ता तंग होने की बात कहते हुए आगे साइड देने की बात कही। इसी बात को लेकर मैजिक वाहन में सवार लोगों ने बरातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी थी। मारपीट के दौरान कई बराती घायल हो गए। मामले में बाबूराम की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को चार आरोपियों वारिस, हाकम अली, सैद अली व रहमत अली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेजा गया है।