फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four members of bike theft gang arrested on demand

ढाई साल में ऑन डिमांड 60 बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Four members of bike theft gang arrested on demand
थाना सिविल लाइंस पुलिस द्वारा पकडे़ गये वाहन चोर के अरोपी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी ढाई साल में ऑन डिमांड 60 बाइक चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर नौ बाइक और कुछ बाइकों के पार्ट्स बरामद किए हैं। आरोपियों में रामपुर के युवक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि बुधवार सुबह सिविल लाइंस पुलिस ताज होटल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दो बाइकों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों बाइकों को रुकवा लिया। दोनों बाइकों पर चार युवक सवार थे।
विज्ञापन

बाइक के दस्तावेजों को चेक किया गया तो पता चला कि बाइक पर जो नंबर दर्ज हैं, वह ट्रैक्टर के नाम पर रजिस्टर्ड है। पकड़े गए युवक रजनीश कुमार निवासी ईंधनपुर नगला थाना शाहबाद-रामपुर, चंद्रहास उर्फ छोटू निवासी हिमगिरी कॉलोनी हरथला, सिविल लाइंस मुरादाबाद, नादिर सलमानी निवासी सागरपुर थाना शाहबाद-रामपुर, मनोज कुमार निवासी सैफनी, शाहबाद, जिला रामपुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नौ बाइक और कुछ बाइकों के पार्ट्स बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि ढाई साल में 60 बाइक आन डिमांड चोरी कर चुके हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को बुधवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed