फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four BJP and two Congress councillors elected unopposed in corporation executive elections

Moradabad: नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में भाजपा के चार, कांग्रेस के दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 12 Jul 2024 06:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 12 Jul 2024 06:05 AM IST
सार

मुरादाबाद नगर निगम कार्यकारिणी के छह रिक्त सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ। इसमें भाजपा के चार और कांग्रेस के दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए। सपा का एक भी सदस्य इसमें शामिल नहीं है। मुरादाबाद नगर निगम में 70 पार्षद हैं। 

विज्ञापन
Four BJP and two Congress councillors elected unopposed in corporation executive elections
मुरादाबाद नगर निगम में चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद नगर निगम कार्यकारिणी के छह रिक्त सदस्य पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के चार और कांग्रेस के दो पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सदन प्रभारी अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार और अजीत कुमार की देखरेख में चुनाव हुआ। चुनाव अधिकारी उप नगर आयुक्त राजकिशोर ने निर्वाचित सदस्यों की घोषणा की।

विज्ञापन


निर्वाचित सदस्यों को महापौर विनोद अग्रवाल ने प्रमाणपत्र वितरित किया। 70 पार्षदों वाली नगर निगम की कार्यकारिणी के लिए 12 सदस्यों का चुनाव हुआ था। इनमें से सात पार्षद भाजपा, तीन कांग्रेस और दो पार्षद सपा से कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए चुने गए थे।
विज्ञापन


एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 20 जून को इनमें से छह सदस्यों को कार्यकारिणी से बाहर होना था। इसके लिए सर्वसम्मति से लाटरी प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें भाजपा के राहुल देव वरुण, टीटू सैनी, नीरज गुप्ता, सपा के इकबाल, शीरीगुल और कांग्रेस के जुनैद कार्यकारिणी से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकारिणी के लिए रिक्त हुए इन्हीं छह सदस्य पदों के लिए वृहस्पतिवार नगर निगम कार्यालय टाउनहाॅल सभागार में चुनाव हुआ। सुबह 11:00 बजे तक हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा की ओर से वार्ड-5 के पार्षद अजय तोमर, वार्ड-43 के पार्षद चंद्रभान सैनी, वार्ड-30 की पार्षद मनोरमा और वार्ड-19 के विशाल सिंह गोलू, कांग्रेस की ओर से वार्ड-68 के पार्षद नदीम अंसारी और वार्ड-56 के पार्षद शमशेर अली ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

एकल नामांकन के कारण चुनाव अधिकारी ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया। इसके बाद मेयर विनोद अग्रवाल ने निर्विरोध निर्वाचित सभी छह सदस्यों को शुभकामना के साथ निर्वाचन प्रमाणपत्र वितरित किया।

 

इस दौरान सपा सांसद रुचिवीरा, एमएलसी गोपाल अंजान, मेयर विनोद अग्रवाल, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने निर्वाचित पार्षदों से शहर के विकास में आपसी तालमेल के साथ काम करने का आह्वान किया।

Four BJP and two Congress councillors elected unopposed in corporation executive elections
मुरादाबाद नगर निगम में चुनाव - फोटो : अमर उजाला

सपा को झटका, कार्यकारिणी में एक भी सदस्य नहीं

नगर निगम पार्षद पद के चुनाव में भाजपा के 35 और कांग्रेस के 22 प्रत्याशी विजयी हुए थे। जबकि सपा तीन, बसपा के दो और रालोद के एक उम्मीदवार निर्वाचित हुए थे। शेष निर्दलीय पार्षद बने। एक साल पहले नए बोर्ड की पहली कार्यकारिणी के लिए 12 सदस्यों के हुए चुनाव में सात पार्षद भाजपा, तीन कांग्रेस और दो पार्षद सपा से चुने गए थे।

बृहस्पतिवार हुए नए छह सदस्यों के चुनाव में भाजपा चार और कांग्रेस दो सदस्य जिताने में कामयाब रही। वर्तमान में नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में सपा का कोई पार्षद नहीं है।

Four BJP and two Congress councillors elected unopposed in corporation executive elections
मुरादाबाद नगर निगम में चुनाव - फोटो : अमर उजाला

राजनीतिक दलों के नेताओं को बैठा देख भड़के उपाध्यक्ष

नगर निगम कार्यकारिणी के छह रिक्त पदों का चुनाव निर्विरोध होने के बाद मंच पर पदेन सदस्यों के अलावा विपक्ष के नेताओं को बैठा देख नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव का पारा चढ़ गया। उन्होंने भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा को बुलवाकर बैठाने के बाद शांत हुए।

Four BJP and two Congress councillors elected unopposed in corporation executive elections
निगम कार्यकारिणी के चुनाव में विजयी पार्षद - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के दौरान सपा सांसद रुचिवीरा पहुंचीं। महापौर विनोद अग्रवाल ने उन्हें पदेन सदस्य के रूप में शपथ दिलाई। सांसद के साथ आए सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव को भी मेयर ने मंच पर बैठा लिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा को भी मंच पर बुलाकर बैठा लिया गया।

Four BJP and two Congress councillors elected unopposed in corporation executive elections
मुरादाबाद नगर निगम में चुनाव - फोटो : अमर उजाला

मंच पर पदेन सदस्य होने के नाते पहले से ही भाजपा एमएलसी गोपाल अंजान मौजूद थे। टाउनहॉल सभागार में पार्षदों, पदेन सदस्यों के अतिरिक्त सपा जिलाध्यक्ष और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष को बैठा देख नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव का पारा चढ़ गया।

 

उन्होंने भाजपा महानगर अध्यक्ष को भी बुलाकर मंच पर बैठाने को कहा। इसके बाद मेयर के कमरे में बैठे भाजपा महानगर अध्यक्ष को मंच पर बुलाकर बैठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed