फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four arrested for robbing businessman's mother

Moradabad News: व्यापारी की मां से लूट के मामले में चार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for robbing businessman's mother
मुरादाबाद। कोतवाली पुलिस ने व्यापारी की मां से सोने की चूड़ी और अंगूठी लूट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। घटना को दिल्ली के दंपती ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये नकद, दो नकली अंगूठी और चेन बरामद किया है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी यातायात, क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार और सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने सोमवार को घटना के बारे में जानकारी दी। एसपी क्राइम ने बताया कि कोठीवाल नगर निवासी सिलाई मशीन के कारोबारी अमनदीप सिंह ने 15 अक्तूबर को लूट के संबंध में केस दर्ज कराया था। बताया कि उनकी मां अमरजीत कौर (60) शाम करीब साढ़े छह बजे घर से गोलगप्पे खाने के लिए निकलीं थीं। इसी समय एक महिला और दो युवकों ने झांसा देकर उनसे सोने की चूड़ी और अंगूठी उतरवा लिए।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपियों की तस्वीरें दिखाई दीं। विवेचना के दौरान कोतवाली थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह की टीम ने इस मामले में पूर्वी दिल्ली के 830 ख्याला थाना क्षेत्र के राजौरी गार्डन रघुवीरनगर आरजी-128 टंकी के पास झुग्गी में रहने वाले मोहन, उसकी पत्नी मीनू, साले अमित और साली के बेटे राहुल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक लाख 50 हजार 500 नकद, दो नकली सोने की अंगूठी, एक सोने की नकली चेन बरामद किए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि बरामद जेवरात व्यापारी की मां से लूटे गए थे। बेचने के बाद पैसे आपस में बांट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपी मोहन अपनी पत्नी मीनू, साले अमित और साली के बेटे राहुल के साथ मिलकर घटना को अंजाम देता था। घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी घूम-घूम कर सीधे साधे लोगों को चिह्नित करते हैं। झांसे में लेकर पहने हुए गहने उतरवा कर उसे पोटली में बांध कर बदल देते हैं।

कई बार नोट भी बदल देते हैं। इसके बाद नकली नोट या जेवरात भुक्तभोगी को थमाकर चंपत हो जाते हैं। आरोपी मोहन के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों, उत्तराखंड और दिल्ली में आठ मुकदमे दर्ज हैं। मोहन की पत्नी मीनू के खिलाफ भी वाराणसी और मुरादाबाद में चार मुकदमे दर्ज हैं। अमित और राहुल के खिलाफ भी एक-एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed