फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Four accused of murdering a youth arrested

Moradabad News: पबजी खेलने के विवाद में युवक की हत्या करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:15 AM IST
विज्ञापन
Four accused of murdering a youth arrested
मुरादाबाद। पाकबड़ा क्षेत्र के हासमपुर गोपाल गांव में शुक्रवार को पबजी खेलने के विवाद में युवक सुरेंद्र सिंह की पीट पीट कर हत्या करने वाले चार आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। बुधवार शाम पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हासमपुर गोपाल गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (22) शुक्रवार को गांव निवासी जोगराज सिंह के साथ मोबाइल पर पबजी खेल रहा था। उसका पहले से जोगराज सिंह से विवाद चल रहा था। पबजी खेलने के दौरान दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद जोगराज सिंह ने अपने साथी सन्नी, तीरथ सिंह, और राजू उर्फ भीमा को बुला लिया था। चारों आरोपियों ने सुरेंद्र को पहले जमकर पीटा और फिर उसे लहूलुहान हालत में छोड़ कर फरार हो गए थे। परिजन उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले गए थे, जहां शनिवार को सुरेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। सुरेंद्र सिंह के भाई ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि चारों आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किए गए, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article