फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Forty thousand rupees were withdrawn from the account of a female soldier by changing the debit card

Moradabad News: डेबिट कार्ड बदलकर महिला सिपाही के खाते से निकाले चालीस हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
Forty thousand rupees were withdrawn from the account of a female soldier by changing the debit card
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के नवीन नगर में ठग ने मदद करने का झांसा देकर महिला कांस्टेबल का डेबिट कार्ड बदल दिया। इसके बाद आरोपी ने दूसरे एटीएम से चार बार में सिपाही के खाते से चालीस हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित सिपाही को ठगी की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

नवीन नगर निवासी राधा रानी पुलिस विभाग में सिपाही हैं। उन्होंने बताया कि सात अप्रैल की शाम करीब छह बजे वह नवीन नगर स्थित बीओआई के एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। राधा रानी ने डेबिट कार्ड मशीन में लगाया तो स्क्रीन पर रिमूव कार्ड लिखकर आ गया। कई बार कार्ड लगाने पर यही स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

महिला सिपाही के मुताबिक इसी दौरान एक अज्ञात युवक एटीएम बूथ के अंदर आ गया। उसने राधा रानी से डेबिट कार्ड लेकर मशीन में खुद लगाने लगा। सिपाही ने सोचा कि युवक उसकी मदद कर रहा है, लेकिन इसके बाद भी रुपये नहीं निकले। इस दौरान युवक ने किसी दूसरे का डेबिट कार्ड उन्हें दे दिया। आरोपी ने इस दौरान पिन नंबर भी चोरी कर लिया था। इसके बाद वह तेजी के बाहर खड़ी बाइक पर बैठ कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के आठ मिनट बाद राधा रानी के मोबाइल पर एक के बाद एक कई मैसेज आए। जिससे उन्हें पता चला कि उनके खाते से चालीस हजार रुपये निकल चुके हैं। आरोपी और उसके साथी ने केनरा बैंक के एटीएम से रकम निकली है।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला सिपाही राधा रानी की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed