{"_id":"66d122f2fa3d79fbf10b9338","slug":"former-students-will-refresh-the-memories-of-their-time-spent-in-college-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-468757-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कॉलेज में बिताए वक्त की यादों को ताजा करेंगी पूर्व छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कॉलेज में बिताए वक्त की यादों को ताजा करेंगी पूर्व छात्राएं
विज्ञापन
मुरादाबाद। कॉलेज में दाखिला के लिए इंतजार करना, फिर नियमित कक्षाओं में पढ़ने के लिए आना, साथी छात्राओं का सहेली बन जाना, पढ़ने से लेकर घर-परिवार की तमाम बातें करना, भविष्य के सपने बुनना, इसके बाद परीक्षा और परिणाम...इस वक्त की अनगिनत यादों को गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज की पूर्व छात्राएं शुक्रवार को ताजा करेंगी। पूर्व छात्रा समागम में शहर ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व छात्राएं प्रतिभाग करने के लिए आ रही हैं।
समागम के लिए बृहस्पतिवार तक करीब 180 पूर्व छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। समारोह के लिए कॉलेज में उत्साह का माहौल है। कॉलेज की वर्तमान छात्राओं के अलावा पूर्व छात्राएं भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधेंगी। पूर्व छात्राएं अपने अनुभवों से छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगी। उप प्राचार्य प्रो. अंजना दास का कहना है कि समारोह में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से पूर्व आईएएस अलका टंडन भटनागर, कानपुर से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सरल वर्मा, बरेली से चिकित्सक डॉ. हुमा खान, जसपुर से महिला उद्यमी रश्मि गोयल, उद्यमी शमा गोयल, गुजरात से अंग्रेजी शिक्षिका और वर्ष 2022 की विश्वविद्यालय टॉपर यशिका अरोरा कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके अलावा मुरादाबाद से ही आरएसडी अकादमी की निदेशिका डॉ. जी कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर की प्रधानाचार्य डॉ. श्वेता पूठिया, प्रताप सिंह कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सीमा शर्मा आदि शामिल हैं।
प्राचार्य की माता जी और उप प्राचार्य भी हैं पूर्व छात्रा
प्राचार्य प्रो. चारू मेहरोत्रा की माताजी सुशीला मेहरोत्रा इस कॉलेज की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं। प्राचार्य ने कहा कि मेरे लिए यहां आकर कॉलेज नहीं, बल्कि एक घर में रहने जैसा महसूस होता है। वहीं उप प्राचार्य प्रो. अंजना दास स्वयं इस कॉलेज की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने इस कॉलेज से अंग्रेजी विषय में पीएचडी की है। कॉलेज की दस शिक्षिकाएं इसी कॉलेज की पूर्व छात्राएं हैं। करीब दस अस्थाई शिक्षिका भी इसी कॉलेज की पढ़ी हुई हैं। शहर के सभी महाविद्यालयों में कई ऐसी शिक्षिकाएं हैं, जो गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज की पूर्व छात्राएं रह चुकी हैं।