फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former SP MP ST Hasan raised questions on EVM and e-voting, said- e-voting is possible

Moradabad: सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन ने ईवीएम और ई-वोटिंग पर उठाए सवाल, कहा- आज के दाैर में ई वोटिंग संभव

Sat, 12 Oct 2024 06:00 PM IST
विमल शर्मा एएनआई, मुरादाबाद
एएनआई, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 06:00 PM IST
सार

सपा नेता एसटी हसन ने ईवीएम को खत्म करने की मांग की और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए वीवीपैट और ई-वोटिंग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने दावा किया कि ईवीएम की बैटरी मतदान के दिन खत्म हो जाती है, जो चुनावी धोखाधड़ी का संकेत है।

विज्ञापन
Former SP MP ST Hasan raised questions on EVM and e-voting, said- e-voting is possible
मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) के उपयोग पर सवाल उठाते हुए इसे समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सुधार के लिए वीवीपैट और ई-वोटिंग के इस्तेमाल का सुझाव दिया, जिससे चुनाव में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ सके।

विज्ञापन

 

हसन ने कहा कि "पूरी दुनिया में ईवीएम खत्म हो चुकी हैं" और जर्मनी में इसके खिलाफ आंदोलन हुए हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि अगर ईवीएम को खत्म नहीं किया जा सकता, तो वीवीपैट (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) पर वोटिंग की जाए और हर वोटर को वीवीपैट की पर्ची दी जाए।

विज्ञापन


यह पर्ची वेरिफिकेशन के बाद अलग बैलेट बॉक्स में डाली जानी चाहिए। हसन ने कहा कि "बैलेट बॉक्स और ईवीएम की 100 फीसदी गिनती होनी चाहिए।" उन्होंने यह भी कहा कि आज के डिजिटल युग में ई-वोटिंग संभव है, जिससे फर्जी वोटिंग की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने यह भी दावा किया कि ईवीएम की बैटरी मतदान के दिन 40-50% पर खत्म हो जाती है, जबकि मतगणना के समय इसकी बैटरी 99% चलती है। यह स्थिति चुनावी प्रक्रिया में धोखाधड़ी का संकेत हो सकती है।हसन के इस बयान से ईवीएम के उपयोग को लेकर नई बहस छिड़ गई है, जो आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed