फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh was a true well-wisher of farmers: Rishipal

किसानों के सच्चे हितैशी थे पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह : ऋषिपाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Chaudhary Charan Singh was a true well-wisher of farmers: Rishipal
कांठ। शुक्रवार को किसान भवन छजलैट में भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें याद किया। साथ ही उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के सच्चे हितैशी थे। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में प्रतिनिधित्व करते हुए किसानों की आवाज को बुलंद किया। किसानों के हित में कई कानून बनाए। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर भाकियू टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष अंगद चौधरी, संजीव कुमार, भविष्य बिश्नोई, अरविंद बिश्नोई जॉनी, बरन सिंह, रामौतार सिंह, प्रवेंद्र ढाका, बंटी ढाका, रूपेंद्र सिंह, अंश चौधरी, मोहम्मद साजिद, दीपक चौधरी व शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed