फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former MP Jayaprada did not appear in court

Moradabad News: कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं पूर्व सांसद जयाप्रदा, फिर लगी तारीख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Former MP Jayaprada did not appear in court
मुरादाबाद। अभद्र टिप्पणी मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा के वकील द्वारा स्थगन प्रार्थनापत्र देकर अदालत से समय की मांग की गई। जिसे सुनने के बाद अदालत ने आगामी 10 अप्रैल को कोर्ट में उन्हें और अन्य गवाहों को पेश होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपा नेता शामिल हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। मामले की सुनवाई लघुवाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया जयाप्रदा के वकील अभिषेक भटनागर द्वारा स्थगन प्रार्थनापत्र अदालत में प्रस्तुत किया गया जिसे सुनने के बाद अदालत ने आगामी 10 अप्रैल को रामपुर की पूर्व सांसद और अभिनेत्री जयाप्रदा समेत अन्य गवाहों को गवाही के लिए तलब किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article