फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former Congress MP Noor Bano controversial statement about the Pulwama attack

यूपी: पुलवामा हमले को लेकर पूर्व कांग्रेस सांसद का विवादास्पद बयान, फौज को बताया लापरवाह

Sun, 17 Feb 2019 10:45 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 17 Feb 2019 10:45 AM IST
विज्ञापन
Former Congress MP Noor Bano controversial statement about the Pulwama attack
नूर बानो - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद हर तरफ शोक का माहौल है तो वहीं रामपुर की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने इसको लेकर विवादस्पद बयान दिया है। बेगम ने कहा है कि अगर सेना के पास पहले जानकारी थी तो सतर्कता क्यों नहीं बरती गई। हादसे की जिम्मेदारी फौज भी है। उन्होंने केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


बेगम शुक्रवार को शाहबाद गईं थी, जहां उन्होंने कहा था कि यह बहुत बुरा हुआ है इसका असर हम सब पर पड़ेगा, लेकिन भाजपा का पता नहीं वो इस हमले को  किस तरीके इस  हमले को इस्तेमाल करेगी। जबकि ये  फौज का काम था उनके अपने लोग थे उनकी अपनी सिक्योरिटी थी उनको अपने लोग से मालूम था कि ऐसा हो सकता है या नहीं हो सकता है....    मैं वही कह रही हूं जो मैंने टीवी पर सुना और देखा उनको पहले से पता था कि हमला हो सकता है तो आखिर उन्होंने एहतियात क्यों नहीं बरती।
विज्ञापन


इसमें किसी और का कोई किस्सा नहीं है ,उनकी अपनी लापरवाही का किस्सा है अगर यह हुआ है तो उसके जिम्मेदार भी फौज है और बीजेपी सरकार और उसकी होम मिनिस्ट्री जिम्मेदार हैं उनके पास पूरी जानकारी थी तो फिर आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब इस बयान की बाबत बेगम नूरबानो से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मैंने ऐसी कोई बात नहीं कही है। सेना का मैं पूरा सम्मान करती हूं। इस घटना से मैं बहुत दुखी हूं। गलतबयानी मेरी आदत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed