{"_id":"68362403e6533f850e09a2a7","slug":"former-block-lalit-accused-of-raping-a-minor-demanded-a-narco-test-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-654022-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लॉक ललित ने की नार्काे टेस्ट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व ब्लॉक ललित ने की नार्काे टेस्ट की मांग
विज्ञापन
मुरादाबाद। किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी ललित कौशिक ने अपना नार्को टेस्ट कराने की अनुमति अदालत से मांगी है। अदालत ने अभियोजन पक्ष और आरोपी के वकील की बहस सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखते हुए मुकदमे में तीन जून की तारीख लगा दी है।
सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक ललित कौशिक कई मामलों में जेल में बंद हैं। सिविल लाइंस थाने में 2023 में उनके खिलाफ एक महिला ने केस दर्ज कराया था, जिसमें महिला ने आरोप लगाया था कि नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है।
इस मामले की सुनवाई विशेष पॉक्सो कोर्ट प्रथम की अदालत में की जा रही है। मंगलवार को आरोपी अपने वकील अभिषेक शर्मा के माध्यम से प्रार्थनापत्र अदालत में पेश किया। जिसमें आरोपी ने अपना नार्को टेस्ट कराए जाने की मांग की है। विशेष लोक अभियोजक मनोज वर्मा और अभिषेक भटनागर ने सरकार की ओर से पक्ष रखा। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए मुकदमे की सुनवाई के लिए तीन जून लगा दी है।