फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Forget your property or else you will make eunuchs

अपनी संपत्ति को बुल जाओ, वरना किन्नर बना देंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Forget your property or else you will make eunuchs
मुरादाबाद। अमरोहा निवासी एक व्यक्ति ने सिविल लाइंस थाने में चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें उसने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसकी संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर किन्नर बनाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पीड़ित राकेश कुमार अमरोहा के मड़ैया हमीरपुरा के निवासी हैं। उसने अदालत की शरण लेकर सिविल लाइंस थाने में आरोपी अनवार हुसैन निवासी बाड़ा शाफा कोतवाली, प्रेम सिंह उर्फ प्रेमलता, उमराव सिंह, विनोद कुमार और दीपक कुमार निवासी नया गांव आंबेडकर नगर थाना मझोला व दो के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसमें पीड़ित ने बताया कि लाकड़ी फाजलपुर में उसके पिता के नाम पर 480 वर्ग मीटर जमीन है। जमीन का बैनामा 26 मार्च 1992 को हुआ था। पीड़ित का कहना है कि पिता हरफूल की मृत्यु हो चुकी है। आरोप है कि विक्रेता अनवार हुसैन ने उसकी संपत्ति को हड़पने के मकसद से पांच अक्तूबर 2020 को कूटरचित व छल कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। पीड़ित का कहना है कि 11 अप्रैल 2021 को वह परिवार के साथ जमीन देखने आया था। इसी दौरान आरोपी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने उसके और परिवार के साथ मारपीट की। आरोपियों ने धमकी दी कि मुरादाबाद छोड़कर कहीं भाग जाओ, वरना जान से मार देंगे । विरोध करने पर आरोपियों ने उसे अगवा कर लिया और एक घर में बंधक बना लिया। आरोपियों ने यहां अमानवीय यातनाएं दीं। इस शर्त पर मुक्त किया कि वह संपत्ति को छोड़कर कहीं दूसरी जगह चला जाए, वरना उसे किन्नर बना देंगे। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसरवीर सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed