फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Forced to buy books from private publishers, schools shy away from answering

Moradabad News: जबरन खरीदवाईं निजी प्रकाशकों की किताबें, जवाब देने से कतरा रहे स्कूल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Forced to buy books from private publishers, schools shy away from answering
मुरादाबाद। नए शैक्षिक सत्र में निजी स्कूलों ने मनमानी करते हुए निर्धारित दुकानों से ही अभिभावकों को निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने को मजबूर किया। इसकी शिकायत हुई तो डीआईओएस ने जिले के 26 स्कूलों को नोटिस जारी किए, लेकिन अब स्कूल संचालक नोटिस का जवाब देने से कतरा रहे हैं। एक स्कूल ने जवाब भी दिया है तो उसने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

नया शैक्षिक सत्र शुरू होने पर अभिभावकों ने जिलाधिकारी अनुज सिंह और डीआईओएस देवेंद्र कुमार पांडेय से शिकायत की थी कि स्कूल एनसीईआरटी की किताबें पढ़वाने के बजाय निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदवा रहे हैं।
विज्ञापन

एनसीईआरटी की किताबों की तुलना में स्कूलों द्वारा लगवाई गईं किताबें आठ गुना महंगी थीं। अभिभावक संघ के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को स्कूलों द्वारा लगवाई गईं किताबों से संबंधित 26 स्कूलों की सूची भी सौंपी थी। इन स्कूलों की किताबें सिर्फ सात दुकानों पर ही मिल रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दुकानदार के यहां पर करीब 13 स्कूलों की किताबें मिल रहीं थीं, जबकि संबंधित दुकानदार की ही दूसरी दुकान पर छह स्कूलों की किताबें मिल रही थीं। तीन अप्रैल को हुई जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में यह मुद्दा उठने के बाद 20 मई को जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडेय ने 26 स्कूलों को नोटिस जारी किया था और जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। नोटिस देने के पांच दिन बीत जाने क बाद सिर्फ एक स्कूल ने ही जवाब भेजा है। लेकिन उसनेे जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। बाकी के स्कूलों के जवाब अभी तक जिला विद्यालय निरीक्षक को नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed