{"_id":"68489bd34827730a0b05abce","slug":"for-the-first-time-drinking-water-will-reach-industrial-areas-about-one-lakh-people-will-benefit-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-663943-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पहली बार औद्योगिक क्षेत्रों में पहुंचेगा पेयजल, करीब एक लाख लोगों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पहली बार औद्योगिक क्षेत्रों में पहुंचेगा पेयजल, करीब एक लाख लोगों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के सात प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में पहली बार नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू होने जा रही है। नगर निगम के जलकल विभाग ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस परियोजना के तहत 2.80 करोड़ रुपये की लागत से 20,580 मीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिससे न केवल इन औद्योगिक इकाइयों को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास रहने वाले हजारों नागरिकों को भी पहली बार शुद्ध और नियमित पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी।
पेयजल आपूर्ति हरथला, प्रेमनगर, मऊ, लाकड़ी, मैनाठेर, ट्रांसपोर्ट नगर और पंडित नगला औद्योगिक क्षेत्रों में शुरू की जाएगी। इस परियोजना के माध्यम से इन औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ उनके आसपास बसे निवासियों को भी लाभ मिलेगा। अनुमान के अनुसार करीब एक लाख लोगों को इस पहल से पहली बार शुद्ध पेयजल नसीब होगा। इसके अलावा अब तक जल की आपूर्ति न होने के कारण निगम को इन इलाकों में लोगों का वाटर टैक्स माफ करना पड़ता था, लेकिन अब नगर निगम इन क्षेत्र व इकाइयों से नियमित वाटर टैक्स वसूलेगा। जिससे निगम की आय में भी इजाफा होगा।
- इन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
हरथला में सेठी इंटरप्राइजेज से लेकर ग्रेस फर्नीचर, टेंपटेशन से कैलाश कोल डिपो और सिद्ध हॉस्पिटल तक नई लाइन बिछाई जाएगी। लाकड़ी औद्योगिक क्षेत्र में गागन तिराहे से हैरिजोन इंपैक्स, बाईपास से जलाशय मोड़, कान्हा गोशाला, मनोहर एक्सपोर्ट, चौहान वाली मिलक तिराहा, माझरा रोड, मोटर सर्विस सेंटर, पीएम आवास योजना, विनस इंडिया फर्म, सहारा प्रॉपर्टीज, सालासर प्रॉपर्टीज, साईं एक्सपोर्ट, गत्ता फैक्टरी, बिजली घर, बाबा साहब की फैक्टरी और होटल ड्राइव इन-24 तक जलापूर्ति लाइन बिछाने का कार्य प्रस्तावित है। इसके अलावा मैनाठेर और ट्रांसपोर्टनगर में आरटीओ रोड, एमआरएफ सेंटर, ट्रांसपोर्टनगर जलाशय व संभल टैंपो स्टैंड जैसे स्थानों को शामिल किया गया है। पंडित नगला क्षेत्र में पुराना धर्म कांटा और प्रजापति मेडिकल के आसपास भी पहली बार जलापूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
- पिछली वर्ष मिली थी टैक्स में छूट
इन क्षेत्रों में अब तक जलापूर्ति की सुविधा नहीं थी, जिसके चलते नगर निगम ने पिछले वित्तीय वर्ष में इन क्षेत्रों की 171 औद्योगिक इकाइयों और आसपास की संपत्तियों पर वाटर टैक्स माफ कर दिया था। उसी समय यह निर्णय लिया गया था कि पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति शुरू की जाएगी। अब प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और बरसात के बाद पाइपलाइन डालने का कार्य शुरू होगा।
- इसी सप्ताह टेंडर निकालने की तैयारी
जलकल विभाग के महाप्रबंधक दिनेश त्रिपाठी के अनुसार इस परियोजना का टेंडर इसी सप्ताह निकालने की तैयारी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद चार माह के भीतर पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इन सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
- गहराता जा रहा था संकट
औद्योगिक क्षेत्र होने की वजह से लाकड़ी फाजलपुर समेत इन क्षेत्रों में भूजल काफी नीचे पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि पहले क्षेत्र में 60 फीट पर पीने योग्य पानी निकल आता था, लेकिन अब तो 100 फीट पर पीने योग्य पानी निकलता है और वह भी कपड़े धोने में पीला कर देता है। पानी पीने योग्य नहीं होने से पेट के रोगी भी बढ़ रहे हैं।
- वर्जन
हमारी प्राथमिकता रही है कि सभी क्षेत्रों को समान रूप से मूलभूत सुविधाएं मिलें। पाइपलाइन परियोजना से न केवल उद्योगों को फायदा मिलेगा, बल्कि हजारों नागरिकों को पहली बार पीने का पानी मिलेगा। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त